मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 87: मप्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 11वां दिन, राहुल गांधी ने महुदिया से शुरू की पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra Day 87: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत महुदिया से की। कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी भी आज यात्रा में शामिल हुए| कांग्रेस…

Bharat Jodo Yatra Day 87: मप्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 11वां दिन, राहुल गांधी ने महुदिया से शुरू की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra Day 87: मप्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 11वां दिन, राहुल गांधी ने महुदिया से शुरू की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 87: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत महुदिया से की। कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी भी आज यात्रा में शामिल हुए| कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (3 दिसंबर को) 87वां दिन है।  भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 11वां दिन है|  4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आगर मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी।



भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह छह बजे महुदिया बस स्टॉप से शुरू हुई। यह यात्रा 10 बजे अमला (शिवाय होटल के पीछे अंकली)

 में रुकेगी | दोपहर 3:30 बजे जैन मंदिर, सुनसेर से पुनः शुरु होगी जो शाम 6:30 बजे मंगेशपुर चौराला पहुंचेगी। आज यात्रा का रात्रि विश्राम लाला खेड़ी अन्नपूर्णा ढाबे के पास रहेगा|



आपको बता दें कि यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी यह यात्रा|  यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। आज शनिवार को 11वां दिन है|



Bharat Jodo Yatra के 86 वें दिन यानी शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आगर के पास 2 गहरी बातचीत हुई। पहली पंचायत और नगर पालिका के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ थी। इन लोगों ने इस बात को हाईलाइट किया कि कैसे MP सरकार उनके संवैधानिक अधिकारों को छीन रही है और ख़त्म कर रही है। 



राहुल गांधी ने बताया कि कैसे Bharat Jodo Yatra राज्यों में सत्ता के केंद्रीकरण के मुद्दे को उठा रही है। दूसरी बातचीत OBC संगठनों के साथ थी। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना जल्द से जल्द की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने OBC के और अधिक सशक्तिकरण के लिए की गई मांगों के साथ सहमति जताई।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।