मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्या आप बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? राहुल गांधी ने दिया यह जवाब...

नागरकोइल/कन्‍याकुमारी: कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अब एक महत्वपूर्ण सवाल पार्टी का अगला अध्यक्ष चुनने का है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सवालों की झड़ी का जवाब देते हुए अप…

क्या आप बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? राहुल गांधी ने दिया यह जवाब...
क्या आप बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? राहुल गांधी ने दिया यह जवाब... | फ़ोटो: TVL News

 नागरकोइल/कन्‍याकुमारी: कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अब एक महत्वपूर्ण सवाल पार्टी का अगला अध्यक्ष चुनने का है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सवालों की झड़ी का जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से पार्टी प्रमुख होंगे। शीर्ष पद के लिए चुनाव अक्टूबर में होने हैं।



 प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''मैं अध्यक्ष (कांग्रेस का) बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा...मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है|



'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान तमिलनाडु में राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि,''भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है ... हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,"हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है। भाजपा और RSS की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है।  हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है|



राहुल गांधी ने कहा कि,सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी|



भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले राजीव गांधी स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए राहुल गांधी 


Bharat Jodo Yatra Day 2: भाजपा की 'विभाजन की राजनीति' के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है भारत जोड़ो यात्रा 


ED, CBI, IT से विपक्ष 'डरने' वाला नहीं: Bharat Jodo Yatra' के शुभारंभ पर बोले राहुल गांधी 



Bharat Jodo Yatra Day 3: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का तीसरा दिन नागरकोइल से शुरू हुआ 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।