मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत

मुंबई:कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh Drugs Case) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को जमानत मिल गई है। मुंबई की एक अदालत ने रव‍िवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया…

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मिली जमानत | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh Drugs Case)  और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को जमानत मिल गई है। मुंबई की एक अदालत ने  रव‍िवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था| कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने जमानत दे दी|




आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी|,' दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। पूछताछ में  कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजा का सेवन करना स्वीकार कर लिया था|



कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था|इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था| रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई|




कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था| भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था|इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी| आज सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।