नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| देश में संक्रमितों की संख्या ने 15 लाख 39 हजार के करीब पहुँच गया|
31 जुलाई को देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 55,079 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही अब देश में कुल दर्ज म???ीज़ों की संख्या 16,38,871 पर पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में 779लोगों की मौतें हुई हैं| इसी के साथ अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 35,747 पर पहुंच गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 55,079 मामले सामने आए हैं और 779 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 16,38,871 हो गई है, जिसमें 5,45,318 सक्रिय मामले, 10,57,806 ठीक / डिस्चार्ज और 35,747 मौतें शामिल हैं