मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

जितने भी दलों के साथ बात हुई, बहुत अच्छी हुई: विपक्षी एकजुटता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार

नई दिल्ली: विपक्ष की एकजुटता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा,'जितने भी दलों के साथ बात हुई है, बहुत अच्छी हुई है। धीरे-धीरे बहुत दलों की एकजुटता होगी और 2024 के लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ स…

जितने भी दलों के साथ बात हुई, बहुत अच्छी हुई: विपक्षी एकजुटता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार
जितने भी दलों के साथ बात हुई, बहुत अच्छी हुई: विपक्षी एकजुटता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  विपक्ष की एकजुटता पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा,'जितने भी दलों के साथ बात हुई है, बहुत अच्छी हुई है। धीरे-धीरे बहुत दलों की एकजुटता होगी और 2024 के लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ सकते हैं, ऐसी संभावना है| बता दें कि,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होने के बाद लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं|



रविवार को भी दिल्ली में नीतीश कुमार ने लालू यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की| उन्होंने कहा कि,' सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद फिर से मिलने बुलाया है|



 नीतीश कुमार ने सोमवार, 26 सितंबर को कहा कि ,'समझ लीजिए कि जो कुछ भी हो रहा है और जितने दल के लोगों से बातचीत हुई है, उन सबने खुद भी फोन किया है और सबसे जो बातचीत हुई है, वह अच्छी बातचीत हुई है| धीरे-धीरे बहुत सारे दलों की एकजुटता होगी और मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं|



 नीतीश कुमार ने कहा कि,''2024 के चेहरे को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है, अभी हम एकजुट करने में ही जुटे हुए हैं|




25  सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर फतेहाबाद (हरियाणा) में  आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा था कि, पिछले चुनावों के दौरान, वे (भाजपा) हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश कर रहे थे। मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन उन्होंने(भाजपा) मुझे जबरदस्ती बनाया| केंद्र ने पिछड़े राज्य के लिए जो वादा किया था, वो नहीं हुआ इसलिए हम उनसे अलग हो गए। बिहार में आज 7 पार्टियां एक साथ काम कर रही हैं। उनके पास 2024 का चुनाव जीतने का कोई मौका नहीं है|



 पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के 109वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि,आज देश की जो स्थिति बनी हुई है वो किसी से छुपी नहीं है। वो(भाजपा) लोग चाहते हैं कि इस देश का सब कुछ समाप्त हो जाए, केवल भाजपा, संघ और उनके कुछ साथी रह जाए| आज हम उन किसानों को धन्यवाद देते हैं जिनके बेटे जवान(फौजी) हैं क्योंकि जवानों ने देश को बचाने का काम किया है। मैं आप लोगों का धन्यवाद करने आया हूं कि किसानों ने किसान आंदोलन कर संघियों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।