पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,''आज बिहार चुनाव में एजेंडा आरजेडी और कांग्रेस तय कर रही है और मजबूरन भाजपा और जेडीयू को हमारी बातों का जवाब देना पड़ रहा है। आरजेडी ने कहा कि हम 10 लाख रोज़गार देंगे, तीन दिन तक खूब मजाक उड़ाया और चौथे दिन कहा कि हम 19 लाख रोज़गार देंगे|
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,''बिहार के मुद्दों पर भाजपा और JDU जबाव नहीं दे पा रही हैं। हमने जब कहा 10 लाख रोजगार देंगे तो मजाक उड़ाया, अब BJP और JDU कह रहे हैं 19 लाख रोजगार देंगे। मुझे विश्वास है कि अगले दो चरणों में हमें बहुमत प्राप्त होगा। 10 नवंबर को नीतीश जी का जाना तय है|
सचिन पायलट ने कहा कि,'मुझे आश्चर्य हुआ जब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि हम COVID-19 की वैक्सीन मुफ़्त देंगे, केंद्र सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। जानलेवा महामारी की वैक्सीन मुफ़्त में देने को अपने घोषणा पत्र में शामिल करना एक मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करता है|
सचिन पायलट ने कहा कि,''बार-बार पिछली सरकारों को दोष देना एक कमजोर नेता की पहचान है। अगर आपमें कॉन्फिडेंस है, आपमें ताकत है तो आप आगे की योजना बताओं। आगे जब NDA का हारना तय है, तो आगे की योजना कैसे बतायेंगे |इतने साल सत्ता में रहने के बाद घमंड और अहंकार आ जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जवाब देने से मुकर रहे है, पारदर्शिता दिखाने से मुकर रहे है। जो गड़बड़ घोटाले लगातार हुए उन पर्दा डालने की बात करते है|
सचिन पायलट ने कहा कि,''चुनाव के बीच में जो मुंगेर में घटनाक्रम हुआ है, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? आप निर्दोष लोगों को लाठियों से मार रहे हो, जनता बदलाव का ऐसा बटन दबायेगी की, जिन्होंने मुंगेर घटना के लिए अभी तक प्रायश्चित नही किया, उन्हें प्रायश्चित करना पड़ेगा| संयम और पुरजोर तरीके से कांग्रेस ने अपनी बातों को जनता के बीच रखा। एनडीए और नीतीश कुमार जी की सत्ता से विदाई तय है। 10 तारीख को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम प्रतिबद्ध, वचनबद्ध है कि बदलाव आयेगा|
सचिन पायलट ने कहा कि,''ये एक पार्टी का वचन नही है, ये महागठबंधन का वचन है। बिहार में हमारी पार्टी, हमारे गठबंधन की सरकार बनेगी तो पहली और सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका और हमारा वचन युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का रहेगा। जो युवाओं को जो कहा वो करके दिखाएंगे|सरकार में लोगों की भागीदारी हो, हिस्सेदारी हो। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता से विनम्रता से जो सरकार चला उस शासक को अच्छा मानते है। महिला सुरक्षा हो, युवाओं को रोजगार देने की बात हो, हमारी सरकार प्रमुखता से लागू करेगी|
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'नीतीश राज ने बिहार को अराजकता की आग में झोंक दिया, नीतीश और सुशील मोदी सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं है। 72 घंटों में दूसरी बार मुंगेर हिंसा की लपटों में घिर गया है, बिहार की कानून-व्यवस्था तार-तार है|