मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने टीएमसी सरकार पर लगाया विपक्ष को विरोध करने के अधिकार से वंचित करने का आरोप, कहा- बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार...

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ नबन्ना चलो मार्च' के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प के एक दिन बाद पश्चिम…

भाजपा ने टीएमसी सरकार पर लगाया विपक्ष को विरोध करने के अधिकार से वंचित करने का आरोप, कहा- बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार...
भाजपा ने टीएमसी सरकार पर लगाया विपक्ष को विरोध करने के अधिकार से वंचित करने का आरोप, कहा- बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ  नबन्ना चलो मार्च' के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "... सरकार ने क्रूरता, दमन और पुलिस यातना की सभी हदें पार कर दीं," प्रसाद ने कहा कि राज्य पहले सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह "अराजक और दिवालिया" हो गया है।



भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "..ममता जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं, बंगाल में लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार कर दी है। ममता जी आपसे सवाल है कि अगर आपका प्रदेश भ्रष्टाचार की प्रकाष्ठा पार कर रहा है तो इसके खिलाफ प्रदर्शन क्यों नहीं होना चाहिए|



प्रसाद ने कहा,अगर प्रदर्शन करते हैं तो आप पिटाई और रास्ते बंद करवा देती हैं। हमारी महिला नेत्रियों को कल जिस प्रकार बंगाल में पीटा गया और हमारे नेताओं, विधायकों के साथ क्या-क्या किया गया ये सबको पता है|



भाजपा नेता ने कहा, "मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि जो भी नेता और उनकी पार्टी इस तरह से पुलिस अत्याचार करते हैं और नागरिक अधिकारों को रोकते हैं और विपक्षियों को जेल में डालते हैं तो जनता उनका इंसाफ करती है|



बता दे ,'' पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का नबन्ना चलो मार्च हिंसक हो गया। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। 



पश्चिम बंगाल सचिवालय (नबन्ना) तक मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प के बाद मंगलवार दोपहर कोलकाता की सड़कें एक युद्ध के मैदान में तब्दील हो गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी|  इसके अलावा हावड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई है|



कोलकाता के लाल बाजार एरिया में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी भी की। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।