मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार चुनाव में NDA को मिली जीत का पार्टी मुख्यालय में जश्न मना रही है भाजपा, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिखाया विक्ट्री साइन

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की।सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125 सीटों (BJP 74…

बिहार चुनाव में NDA को मिली जीत का पार्टी मुख्यालय में जश्न मना रही है भाजपा, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिखाया विक्ट्री साइन
बिहार चुनाव में NDA को मिली जीत का पार्टी मुख्यालय में जश्न मना रही है भाजपा, PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिखाया विक्ट्री साइन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA ने 125 सीटों पर जीत हासिल की।सत्तारूढ़ गठबंधन को 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा में 125 सीटों (BJP 74, JDU 43, VIP 4, HAM 4) पर जीत हासिल हुई है, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीटें  (RJD 75, Congress 19, Left 16) जीती हैं|



बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत हासिल होने के बाद बुधवार की शाम दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी जश्न मना रही है| इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे|



पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि,''मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का। धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही। धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है|




PM मोदी ने कहा कि,कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है|21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो|



भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। जब लोग गवर्नेंस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं। भाजपा सरकारों की पहचान ही है - गुड गवर्नेंस|मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है। आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी|




-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,''कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे। इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद।



-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद जश्न में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को विक्ट्री साइन दिखाए।



बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया।



-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे।


रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को मिली जीत का आयोजित जश्न में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे।



-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार चुनाव में NDA की जीत के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पार्टी मुख्यालय पहुंचे।




- एनडीए की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय पहुंचे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।




-बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।