मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर 'पहुंची' ईडी ऑफिस

कोलकाता: Coal Smuggling Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर कोलकाता के ईडी कार्यालय पहुंची। उन्हें कोयला तस्करी मामले में तलब किया गया। बता दें कि, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की साली…

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर 'पहुंची' ईडी ऑफिस
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर 'पहुंची' ईडी ऑफिस | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: Coal Smuggling Case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर कोलकाता के ईडी कार्यालय पहुंची। उन्हें कोयला तस्करी मामले में तलब किया गया। बता दें कि, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर को 10 सितंबर, 2022 की रात हवाई अड्डे पर रोक कर विदेश यात्रा की अनुमति से इनकार कर दिया गया था। कोयला तस्करी मामले में उन्हें 12 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के लिए का नोटिस दिया था। 



कोलकाता एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें 10 सितंबर, 2022 की रात करीब नौ बजे बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। यह ईडी के अनुरोध पर किया गया था जो पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले में उसकी भूमिका की जांच कर रहा है।  ईडी ने मेनका गंभीर को हवाईअड्डे पर ही समन जारी कर 12 सितंबर को पेश होने को कहा था। 



तृणमूल अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर कोयला तस्करी मामले में तलब किए जाने के बाद सोमवार दोपहर सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स (जहां ईडी कार्यालय स्थित है) में पेश हुईं। 



इससे पहले मेनका ने दावा किया था कि उन्हें रविवार देर रात 12:30 बजे तलब किया गया था | मेनका रविवार रात 12:30 बजे से पहले वकील सौमेन मोहंती के साथ ईडी कार्यालय गई थी। इस सिलसिले में मेनका ने कहा था, ''मुझे नोटिस भेजा गया और रात 12:30 बजे बुलाया गया था| 



मेनका के वकील ने कहा कि ईडी ने 12 सितंबर को '12:30 AM' पर मेनका को तलब किया था. हम उस समय सीजीओ कॉम्प्लेक्स (ईडी कार्यालय) गए थे। लेकिन उस समय सीजीओ परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार बंद था। उसके बाद मेनकारा ने ईडी कार्यालय के गेट पर सुरक्षा गार्ड से कहा कि वे इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें बुलाया गया था.



यह सुनकर गार्ड ने गेट खोला। उसके बाद मेनकारा ईडी के ऑफिस चली गईं| उस वक्त ऑफिस में ताला लगा हुआ था। कुछ देर इंतजार करने के बाद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और वापस लौट गयीं| 


मेनका गंभीर को एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया 


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले के समन में दिया गया मध्यरात्रि का वक्त ‘‘टंकण की त्रुटि'' थी, जिसके चलते PM के बजाय AM हो गया था| जबकि इसे 12 सितंबर को ‘‘दोपहर साढ़े 12 बजे'' होना चाहिए था| सूत्रों के मुताबिक उन्होंने इस 'गलती' के लिए खेद जताया है.उन्होंने बताया कि अब गंभीर को सोमवार दोपहर करीब एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नया समन भेजा गया|


“अगर आरोप सही साबित हुए, तो मुझे मौत की सजा मंजूर..”: कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।