मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने लगी है भाजपा सरकार, संज्ञान ले चुनाव आयोग: अखिलेश यादव

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करना जारी है। भाजपा सरकार मतदाता सूची में भी हेराफेरी करने लगी है। कन्नौज…

वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने लगी है भाजपा सरकार, संज्ञान ले चुनाव आयोग: अखिलेश यादव
वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने लगी है भाजपा सरकार, संज्ञान ले चुनाव आयोग: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करना जारी है। भाजपा सरकार मतदाता सूची में भी हेराफेरी करने लगी है। कन्नौज में सपा की आपत्ति और शिकायत से छुपा हुआ ये सच सामने आया है कि एक बूथ में जितने नाम सही हैं उनसे 5 गुना नाम फ़र्ज़ी हैं। अगर ईमानदारी से जाँच हो जाए तो केवल कन्नौज के एक बूथ में ही नहीं, उप्र के हर एक बूथ में ये भाजपाई घोटाला सामने आएगा। चुनाव आयोग संज्ञान ले और दंडात्मक कार्रवाई करने के बाद मतदाता सूची को सत्यापित कर सुधारे।



 अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाता सूची को लेकर जानबूझकर भ्रांतियां पैदा की जा रही है। दिनांक 06 जनवरी से 17 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं, काटे गए हैं, नाम संशोधित किए गए हैं। 05 जनवरी 2024 को अन्तिम मतदाता सूची को राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी जिसके लिए आदेश भी निर्गत किया गया था। आश्चर्य की बात है कि बाद में मैनुअल रोल्स 2023 जारी कर संशोधित सूची प्रिंट नहीं कराने और उसे राजनैतिक दलों को नहीं देने का निर्देश-नियम बना दिया गया। 



श्री यादव ने कहा कि अब नया नियम बना दिया गया है, कि चुनावों की घोषणा हो जाने के बाद भी मतदाता एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना पता स्थानान्तरित करवा सकता है। नये नियम का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्र का कोई ऐसा मतदाता जिसका नाम सातवें चरण वाले मतदान क्षेत्र में अनुपस्थित, स्थानान्तरित और मृतक लिस्ट में नाम शामिल होगा वह प्रथम चरण वाले मतदान में मतदान करके फार्म नं0-8 भरकर अपना नाम, पता स्थानान्तरित करवा कर सातवें चरण के मतदान में भी मतदान कर सकता है इस नियम का दुष्प्रभाव होगा। इस नये नियम को बनाने से पूर्व राजनैतिक दलों की बैठक नहीं की गयी और कोई चर्चा भी नहीं की गई। 


 

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र करके बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवा दिए। भाजपा ने बेईमानी करके चुनाव जीता। समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। 


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकजुटता से परेशान और डरी हुई है। मतदाता सूची में धांधली पर ही उसका भरोसा रह गया है। फर्जी मतदान के सहारे वह चुनाव जीतने की साजिश कर रही है। जब मतदाता सूची में एक बूथ पर इतनी गड़बड़ियां सामने आ रही है तो पूरे प्रदेश में मतदान के समय क्या स्थिति होगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।