नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को ऐलान किया कि वह राजनीति को अलविदा कह रहे हैं| उन्होंने राजनीति छोड़ने का ऐलान फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर किया, जिसकी शुरुआत में उन्होंने लिखा है, 'मैं जा रहा हूं ... विदाई|
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि ''मैं एक महीने के भीतर अपना घर (सरकारी आवंटित आवास) छोड़ दूंगा। मैं संसद सदस्य पद से भी इस्तीफा दे रहा हूं।"
उन्होंने कहा,''सबकी बात सुनी - पिता, माँ, पत्नी, बेटी, दो प्यारे दोस्त सब कुछ सुनने के बाद, मैं कहता हूं कि मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं. TMC, Congress, CPIM, कहीं नहीं.... मैं एक टीम का खिलाड़ी हूं! हमेशा एक टीम का समर्थन किया है| पश्चिम बंगाल में केवल बीजेपी का समर्थन किया है| बस...मैं जा रहा हूं... यदि आप सोशल वर्क करना चाहते हैं तो आप इसे राजनीति में आए बिना भी कर सकते हैं|
सुप्रियो ने साल 2014 में भाजपा के साथ जुड़कर सियासी पारी शुरू की थी| 2014 में भाजपा के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री बनाया गया था| हालही केंद्रीय कैबिनेट में हुए फेरबदल में उन्हें केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था| कुछ महीने पहले बंगाल विधानसभा चुनाव में टॉलीगंज विधानसभा सीट से 50 हजार वोटों से हार गए थे|