मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बंगाल में घर वापसी की राजनीति: आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। उनके शामिल होने के संबंध में फैसला आज कोलकाता में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बैठक के बाद लिया जाएगा| सूत्रों के मुताबिक,'…

बंगाल में घर वापसी की राजनीति: आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय
बंगाल में घर वापसी की राजनीति: आज टीएमसी में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय | फ़ोटो: TVL News

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो सकते हैं। उनके शामिल होने के संबंध में फैसला आज कोलकाता में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उनकी बैठक के बाद लिया जाएगा| सूत्रों के मुताबिक,''आज टीएमसी में शा??िल हो सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय|



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, आज शाम कोलकाता में मुकुल रॉय अपने बेटे सुभ्रांशु के साथ राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात करने जा रहे हैं। जिसके बाद उनकी टीएमसी में वापसी की घोषणा हो सकती है।



मुकुल रॉय के भाजपा से टीएमस में वापसी को लेकर अटकलों का दौर काफी दिन से चल रहा है। हाल ही में कोलकाता में हुई भाजपा की बैठक में भी मुकुल रॉय शामिल नहीं हुए थे, इसके अलावा ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी अस्पताल में भर्ती मुकुल रॉय की पत्नी का हाल जानने पहुंचे थे। इन सब बातों के बाद बुधवार रात टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा था कि कई लोग अभिषेक बनर्जी के साथ संपर्क में हैं और वो हमारी पार्टी में वापसी करना चाहते हैं। अब जबकि मुकुल रॉय और ममता बनर्जी की मुलाकात की बात सामने आ रही है तो साफ हो गया है कि उनकी टीएमसी में वापसी तकरीबन तय है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।