मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल...: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर भाजपा; AAP बोली- चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर, पंजाब फिल्म बाकी

नई दिल्ली: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,''चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल शायद आम आदमी पार्टी भी नहीं करेगी| बता दें कि, चंडीगढ़ नगर…

चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल...: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर भाजपा; AAP बोली- चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर, पंजाब फिल्म बाकी
चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल...: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर भाजपा; AAP बोली- चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर, पंजाब फिल्म बाकी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,''चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल शायद आम आदमी पार्टी भी नहीं करेगी| बता दें कि, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा को सिर्फ 12 सीटें मिली।



 35 सीटों वाले निगम में इस बार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। लेकिन सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली पार्टी कांग्रेस बनी है।  फिलहाल बहुमत किसी को नहीं मिला है|



नतीजों पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा,''चंडीगढ़ नगर निगम में AAP की जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है|



चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा,'मैं AAP और अरविंद केजरीवाल जी की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी छोटी व ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा। चंडीगढ़ सिर्फ ट्रेलर है, पंजाब फिल्म बाकी है|


https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-chandigarh-mc-polls-2021-result-congress-garners-highest-vote-percentage-8-seats-won-in-35


चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव  में आम आदमी पार्टी 14 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 12 सीटें, कांग्रेस को आठ और अकाली दल को एक सीट मिली है।  35 वार्ड वाले नगर निगम में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। जिससे निगम का पेंच फंस गया है, हालांकि मेयर पद की दौड़ में आम आदमी पार्टी अब सबसे आगे है।


https://www.thevirallines.net/chandigarh-news-chandigarh-mc-polls-2021-result-aap-won-14-seats-bjp-got-12-seats-congress-got-8-in-mc-polls



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।