मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की पराजय और विपक्ष की जीत का असर 2024 लोस चुनाव में पड़ेगा: अखिलेश

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन के मिनिस्टर एवं डिप्टी हाई कमिश्नर सुश्री क्रिस्टीना स्काट सीएमजी, नवनियुक्त र…

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की पराजय और विपक्ष की जीत का असर 2024 लोस चुनाव में पड़ेगा: अखिलेश
कर्नाटक चुनाव में भाजपा की पराजय और विपक्ष की जीत का असर 2024 लोस चुनाव में पड़ेगा: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाईकमीशन के मिनिस्टर एवं डिप्टी हाई कमिश्नर सुश्री क्रिस्टीना स्काट सीएमजी, नवनियुक्त राजनैतिक मसलों के अध्यक्ष सुश्री नटालिया लेह, सीनियर पोलिटिकल इकोनामी ऐडवाइजर भावना विज एवं अध्यक्ष राजनैतिक एवं द्विपक्षीय मुद्दे रिचर्ड वारलो से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मुलाकात कर राजनीतिक और परस्पर रूचि के मसलों पर चर्चा की। । चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रो0 सुधीर पंवार भी उपस्थित रहे।


 अखिलेश यादव ने ब्रिटिश हाई कमीषन के अधिकारियों का लखनऊ में स्वागत करते हुए उन्हें बताया कि आज अत्यंत लोकप्रिय एवं श्रद्धास्पद देवता वीरवर हनुमान जी की भक्ति में बड़ा मंगल का पर्व मनाया जा रहा है और जगह-जगह भण्डारे का प्रसाद वितरित करने का आयोजन किया जा रहा है।



श्री यादव ने ब्रिटिश डिप्टी कमिश्नर से वार्ताक्रम में कहा कि कर्नाटक के चुनाव में भाजपा की पराजय और विपक्ष की जीत का असर 2024 के लोकसभा चुनाव में पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को मजबूत चुनौती दे रही है। भाजपा सत्य से भागत??? है। भाजपा में वास्तविकता का सामना करने का साहस नहीं है। 



अखिलेश यादव ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को बताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की विकासकार्यों में रुचि नहीं है। भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के चलते प्रदेश में विद्युत संकट गहरा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। किसान परेशान है। व्यापार चौपट है और महंगाई चरम पर है। भाजपा के वायदे के बाद भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है।  अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही प्राथमिकता से विकासकार्यों को कार्यान्वित किया गया था। लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर लखनऊ



आईसी) का निर्माण हुआ था। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना क्रिकेट स्टेडियम बनाया, लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मेट्रो रेल चलाई गई। राजधानी लखनऊ में गोमती नदी पर रिवरफ्रंट बनाया गया। समाजवादियों ने लखनऊ को विश्व में नई पहचान दी। आज आईपीएल और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की वजह से लखनऊ पूरी दुनिया में जाना जाता है।  



 अखिलेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को किसानों और नौजवानों, अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों का भारी जनसमर्थन प्राप्त है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादियों की प्रतिबद्धता हमेशा रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।