चीनी से बनने वाली इथेनॉल की कीमत अब होगी 62.65 रुपये लीटर, कैबिनेट का फैसला
नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
चीनी से बनने वाली इथेनॉल की कीमत अब होगी 62.65 रुपये लीटर, कैबिनेट का फैसला | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पहला फैसला हुआ है कि चीनी से बनने वाली इथेनॉल की नई कीमत अब 62.65 रुपये लीटर होगी। इथेनॉल बी हैवी की कीमत 57.61 रुपये, सी हैवी की कीमत 45.69 रुपये होगी|
जावड़ेकर ने कहा कि,'आज फैसला लिया गया है कि 100% खाद्यान्न के लिए जूट के बैग आएंगे और 20% शक्कर जूट के बैग में पैक होगी। इससे जूट की खेती को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार मिलेगा और किसानों का फायदा होगा|
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि,'आज कैबिनेट में डैम रिहैबिलिटेशन एंड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट (DRIP) के फेज़ II व फेज़ III को मंजूरी दी गई है। 10 साल(अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक) की ये परियोजना दो चरण में होगी जिसकी अनुमानित लागत 10,211 करोड़ रुपये होगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।