मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस मामले की जांच CBI ने अपने हाथों में ली, योगी सरकार ने की थी सिफारिश

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाथरस कथित गैंगरेप मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। हाथरस में हुए गैंगरेप और हत्या का केस आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा गया दिया गया|शनिवार को के…

हाथरस मामले की जांच CBI ने अपने हाथों में ली, योगी सरकार ने की थी सिफारिश
हाथरस मामले की जांच CBI ने अपने हाथों में ली, योगी सरकार ने की थी सिफारिश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाथरस कथित गैंगरेप मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। हाथरस में हुए गैंगरेप और हत्या का केस आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा गया दिया गया|




शनिवार को केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में महिला से कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में जांच सीबीआई द्वारा संभालने के लिए अधिसूचना जारी की|




बता दें कि अभी तक हाथरस घटना की जांच एसआईटी कर रही थी| लेकिन मामला बढ़ता देखकर योगी सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी| अब यह केस सीबीआई के पास चल गया है|




हाथरस मामले में पीड़ित परिवार को 12 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश को अमल में लाने के लिये जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं| पीड़ित परिवार को लखनऊ खंडपीठ के समक्ष पेश करने की जिम्मेदारी हाथरस के जिला न्यायाधीश ने संभाली है और वह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर परिजन को सुरक्षित अदालत पहुंचने की रणनीति पर काम कर रहे हैं| उच्च न्यायालय के आदेश पर हाथरस के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी सोमवार को अदालत के समक्ष पेश होना है|




 गौरतलब है कि एक अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाथरस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक को समन जारी कर सभी से 12 अक्टूबर को अदालत में पेश होने और मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा था|




बता दें कि 14 सिंतबर को चार युवकों ने कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने मंगलवार 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हाथरस गैंग रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया था|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।