मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

केंद्र ने की पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा: CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह समेत 4 को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद समेत 17 को पद्म भूषण; 107 लोगों को पद्म श्री

नई दिल्ली: सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत), कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडे…

केंद्र ने की पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा: CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह समेत 4 को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद समेत 17 को पद्म भूषण; 107 लोगों को पद्म श्री
केंद्र ने की पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा: CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह समेत 4 को पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद समेत 17 को पद्म भूषण; 107 लोगों को पद्म श्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत), कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।



UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।  पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण दिया जाएगा।  कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण दिया जाएगा।



केंद्र सरकार ने जो सूची जारी की है, उसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 128 लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इनमें 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।



इन 4 हस्तियों को मिला पद्म विभूषण

01. प्रभा अत्रे: आर्ट

02. राधेश्याम खेमका: साहित्य और शिक्षा

03. जनरल बिपिन रावत: सिविल सर्विस

04. कल्याण सिंह: पब्लिक अफेयर्स



इन हस्तियों को मिला पद्म भूषण.

01. गुलाम नबी आजाद - पब्लिक अफेयर्स

02. विक्टर बनर्जी- आर्गु

03. रमीत बावा (मरणोपरांत) - आर्ट

04. बुद्धदेव भट्‌टाचार्य - पब्लिक अफेयर्स

05. नटराजन चंद्रशेखरन - ट्रेड एंड इंडस्ट्री

06. कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला - ट्रेड एंड इंडस्ट्री

07. मधुर जाफरी - पाक कला

08. देवेंद्र झाझरिया - स्पोर्ट्स

09. राशिद खान - आर्ट

10. राजीव महर्षि - सिविल सर्विस

11. सत्या नडेला - ट्रेड एंड इंडस्ट्री

12. सुंदर पिचाई- ट्रेड एंड इंडस्ट्री

13. साइरस पूनावाला - ट्रेड एंड इंडस्ट्री

14. संजय राजाराम (मरणोपरांत) - साइंस एंड इंजीनियरिंग

15. प्रतिभा रे - लिटरेचर एंड एजुकेशन

16. स्वामी सचिदानंद- लिटरेचर एंड एजुकेशन

17. वशिष्ठ त्रिपाठी - लिटरेचर एंड एजुकेशन




नीरज चोपड़ा को एक दिन में दो बड़े पुरस्कार

एक ही दिन दो बड़े पुरस्कार पाने वाले ओलिंपियन नीरज चोपड़ा ने कहा है कि मैं मैं कड़ी मेहनत जारी रखूंगा और देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। वे इस समय अमेरिका में ट्रेनिंग ले रहे हैं।



गणतंत्र दिवस पर टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।



यूएस से टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा,'' पद्म श्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा मेडल की जानकारी मिली, मुझे बहुत खुशी है। आप सबकी दुआओं और समर्थन के लिए धन्यवाद| 



अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। ट्वीट्स के माध्यम से अमित शाह ने कहा कि “समाज की अथक सेवा में लगे निस्वार्थ व्यक्तियों के योगदान के बिना कोई राष्ट्र आगे नहीं बढ़ सकता, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे असली नायकों का सम्मान करने के प्रति कटिबद्ध हैं।”



अमित शाह ने कहा कि “अपना पूरा जीवन देशहित में समर्पित करने वाले श्री कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए जनता को एक भयमुक्त और जन-कल्याणकारी शासन दिया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करना, बाबूजी के राष्ट्र समर्पित विराट जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है”।



केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “भारत के प्रथम CDS स्वर्गीय श्री बिपिन रावत एक अनन्य राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से देश की सेवा की, प्रधानमंत्री मोदी जी ने उन्हें पद्म विभूषण देकर उनकी राष्ट्रसेवा को सच्चे अर्थों में सम्मानित किया है, इसके लिए देश की ओर से मोदी जी का अभिनंदन करता हूं”।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।