नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व बैंक द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे STARS-राज्यों के टीचिंग-लर्निंग-रिजल्ट को मजबूती देने संबंधी कार्यक्रम को मंजूरी दी| कैबिनेट ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए 520 करोड़ रुपए के विशेष पैकेज को मंजूरी दी|
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर प्रेसवार्ता की। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,''PM मोदी जी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण ???ैसला किया गया है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अब अमली जामा पहनाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए STARS कार्यक्रम तय किया गया है। अब शिक्षा रट्टा लगाकर पढ़ाई करना नहीं समझ कर सीखना होगी|
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि,''देश के सभी ग्रामीण इलाकों में दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना चलती है। ग्रामीण कश्मीर, लद्दाख और जम्मू में रहने वाले 2/3 लोग इस योजना में शामिल होंगे, आज 520 करोड़ रुपये का एक विशेष पैकेज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए दिया गया है|यह 5 साल के लिए रहेगा, इसका फायदा 10,58,000 परिवारों को होगा|