मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- हम देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद पर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,एक ओर किसी को भी हमारे सीमा की सुरक्षा के प्रति हमारे दृढ़ निश्चय के बारे में संदेह नहीं होना चाहिए, वहीँ भारत यह भी…

भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- हम देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे
भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- हम देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा विवाद पर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,एक ओर किसी को भी हमारे सीमा की सुरक्षा के प्रति हमारे दृढ़ निश्चय के बारे में संदेह नहीं होना चाहिए, वहीँ  भारत यह भी मानता है कि पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंधों के लिए आपसी सम्मान और आपसी संवेदनशीलता रखना आवश्यक हैं|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,'''सदन को जानकारी है कि पिछले कई दशकों में चीन ने बड़े पैमाने पर infrastructure activity शुरू की है, जिनसे border areas में उनकी deployment क्षमता बढ़ी है। इसके जबाव में हमारी सरकार ने भी border infrastructure विकास के लिए बजट बढ़ाया है, जो पहले से लगभग दुगुना हुआ है|




रक्षा मंत्री ने कहा कि,''इसके कारण वे border areas में अधिक alert रह सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर बेहतर जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। आने वाले समय में भी सरकार इस उद्देश्य के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेगी। देश हित में हमें कितना ही बड़ा और कड़ा कदम उठाना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे|




उन्होंने कहा कि बीते समय में भी चीन के साथ हमारे border areas में लम्बे stand-offs की स्थिति कई बार बनी है जिसका शांतिपूर्ण तरीके से समाधान किया गया था। हालांकि, इस वर्ष की स्थिति, चाहे वो troops की scale of involvement हो या friction points की संख्या हो, वह पहले से बहुत अलग है|




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,सदन के माध्यम से मैं, हमारे 130 करोड़ देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं, कि हम देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे |  यह हमारा, हमारे राष्ट्र के प्रति दृढ संकल्प है|




उन्होंने आगे कहा कि मैं देशवासियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि हमारे Armed Forces के जवानों का जोश एवं हौसला बुलंद है, और हमारे जवान किसी भी संकट का सामना करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। इस बार भी, सीमा पर हमारे वीरों ने, किसी भी प्रकार की आक्रामकता दिखाने की बजाय,धैर्य और साहस का परिचय दिया|




रक्षा मंत्री ने कहा कि,''हमारे यहाँ कहा गया है, कि ‘साहसे खलु श्री वसति।हमारे सैनिक तो साहस के साथ-साथ संयम-शक्ति, शौर्य और पराक्रम की जीती-जागती प्रतिमूर्ति हैं।प्रधानमंत्रीजी के बहादुर जवानों के बीच जाने के बाद हमारे कमांडर तथा जवानों में यह संदेश गया है कि देश के 130 करोड़ देशवासी जवानों के साथ हैं:RM




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''उनके लिए बर्फीली ऊॅंचाइयों के अनुरूप विशेष प्रकार के गरम कपड़े, उनके रहने का specialised tent तथा उनके सभी अस्त्र-शस्त्र एवं गोला बारूद की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। महोदय, हमारे जवानों का हौसला बुलंद है|




उन्होंने कहा कि,''यह सच है कि हम लद्दाख में एक चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन साथ ही मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा देश और हमारे वीर जवान इस चुनौती पर खरे उतरेंगे। मैं इस सदन से अनुरोध करता हूँ कि हम एक ध्वनि से अपनी सेनाओं की बहादुरी और उनके अदम्य साहस के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें: RM



रक्षा मंत्री ने कहा कि,''इस सदन से दिया गया, एकता व पूर्ण विश्वास का संदेश, पूरे देश और पूरे विश्व में गूंजेगा, और हमारे जवान, जो कि चीनी सेनाओं से ऑख से ऑख मिलाकर अडिग खड़े हैं, उनमें एक नए मनोबल, ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा: रक्षा मंत्री






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।