नई दिल्ली: सिप्ला/मॉडर्ना को COVID19 वैक्सीन के आयात के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल गई। सरकार जल्द इसकी घोषणा करेगी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,सरकार जल्द इसकी घोषणा करेगी|
मॉडर्ना की वैक्सीन पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ.वी.के.पॉल ने कहा,'लाइसेंस मिलना पहला महत्वपूर्ण कदम है, अगले कदम कंपनी उठाएगी। उसके बाद इस वैक्सीन का आयात हो सकता है। ये वैक्सीन -20 डिग्री तापमान पर 7 महीने तक ठीक रहती है और 2-8 डिग्री तापमान पर एक महीने तक रह सकती है|
बता दें ,''मॉडर्ना ने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी के लिए अनुरोध किया था इसे फार्मा कंपनी सिप्ला द्वारा आयात व बेचा जाएगा| दवा कंपनी सिप्ला ने सोमवार को इसके आयात और बिक्री की मंजूरी मांगी थी|
सिप्ला ने अपने आवेदन में सरकार के उस फैसले का हवाला दिया था जिसमें कहा गया था कि अगर किसी अन्य देश में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए वैक्सीन को मंजूरी दी जाती है, तो उसे ट्रायल के बिना बाजार में लाया जा सकता है|
ऐसी स्थिति में टीकों के पहले 100 लाभार्थियों के सुरक्षा डेटा का आकलन पेश करने की जरूरत होती है| मॉडर्ना ने यह भी कहा था कि अमेरिका की सरकार COVAX के माध्यम से भारत को अपने टीके की एक निश्चित संख्या में खुराक दान करने के लिए सहमत हो गई है|