मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने फोन पर आंदोलनरत किसानों से की बात, सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिले TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार नौवें दिन जारी है। गुरुवार को सात घंटे से ज्यादा चली चौथे दौर की सरकार और किसानों की बातचीत बेनतीजा रही थी। अगली बैठक पांच दिसंबर को होगी| इस…

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने फोन पर आंदोलनरत किसानों से की बात, सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिले TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने फोन पर आंदोलनरत किसानों से की बात, सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिले TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार नौवें दिन जारी है। गुरुवार को  सात घंटे से ज्यादा चली चौथे दौर की सरकार और किसानों की बातचीत बेनतीजा रही थी। अगली बैठक पांच दिसंबर को होगी| इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी किसान आंदोलन को लेकर एक्टिव हो गई हैं| उन्होंने दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर मौजूद कुछ किसानों को कॉल कर फोन पर बात की|




शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन पर किसानों से बात की और उनका समर्थन किया।ममता ने एकजुटता दिखाने के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को तृणमूल कांग्रेस की ओर से किसानों के साथ मुलाकात करने के लिए भेजा|




टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सिंघु बॉर्डर पहुंचे और कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिले। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने भी सिंघु बॉर्डर पर करीब चार घंटों तक कई किसान संगठनों से मुलाकात की|



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए हो रहे इस आंदोलन के पक्ष में खड़ी रहेगी| बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा,''14 साल पहले 4 दिसंबर 2006 को, मैंने कोलकाता में अपनी 26 दिन की भूख हड़ताल शुरू की, जिसमें मांग की गई थी कि कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। मैं उन सभी किसानों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करती हूं जो केंद्र द्वारा परामर्श के बिना पारित किए गए Draconian  कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।