मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छापेमारी के बाद एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार सुबह मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा। छापेमारी के बाद एनसीबी पूछताछ के लिए दोनों को दफ्तर ले गई है|मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़…

छापेमारी के बाद एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
छापेमारी के बाद एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार सुबह मुंबई में कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा। छापेमारी के बाद एनसीबी पूछताछ के लिए दोनों को दफ्तर ले गई है|




मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया,'भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों को उनके पास मौजूद नारकोटिक पदार्थ के बारे में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।"




पूछताछ के लिए कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के दफ्तर पहुंचे। बताया जा रहा है,''छापेमारी के दौरान एनसीबी को भारती सिंह के घर से "बहुत कम मात्रा में Cannabis" बरामद हुआ है|एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति पर प्रतिबंधित ड्रग्स लेने का आरोप है|




एनसीबी की पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में छापा मारा था।




बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से ड्रग्स केस के एक मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 13 नवंबर को को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। एनसीबी की पूछताछ के बाद रामपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।




अर्जुन रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल बार्टल को 12 नवंबर को पूछताछ के बाद एनसीबी ने अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अभिनेता के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने रामपाल और उनकी पार्टनर डेमेट्रिएडेस को तलब किया था। एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।