पटना: भागलपुर सृजन घोटाला: सहकारी बैंक के अधिकारी अश??क कुमार गुप्ता को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने आज, 25 अगस्त, 2022 को हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कोर्ट के आदेश पर सीबीआई की छापेमारी 8 दिन से चल रही है।
सृजन घोटाले मामले में CBI ने बांका में तैनात को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया| मेडिकल चेकअप के बाद अशोक कुमार को पटना स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश कराया जायेगा| उनके खिलाफ सीबीआइ की विशेष अदालत ने वारंट जारी किया था|
बता दें कि 2019 में CBI ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें अशोक कुमार गुप्ता का नाम भी आरोपितों की सूची में था | आज सीबीआई ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया| उनकी गिरफ्तारी उनके गुड़हट्टा चौक (भागलपुर) स्थित घर से गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे की गयी है|
अशोक कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने कागजी प्रक्रिया पूरी की और सुबी 11.30 बजे भागलपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां कोविड व स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने के बाद पटना लेकर चली गयी| गुप्ता को पटना स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश कराया जायेगा|