नई दिल्ली: GST को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीच जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि,''इस साल 20,000 करोड़ रुपये कंपनसेशन सेस इकट्ठा किया गया है जिसे आज रात राज्यों को बांटा जाएगा| 42वीं GST काउंसिल मीटिंग में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि,''24,000 करोड़ रुपये का IGST अगले सप्ताह के अंत तक राज्यों को बांट दिया जाएगा|
42वीं GST काउंसिल की बैठक में वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा है कि,पहली जनवरी से, करदाता जिनका वार्षिक कारोबार 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मासिक रिटर्न यानि जीएसटीआर 3 बी और जीएसटीआर 1 दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल तिमाही रिटर्न दाखिल करेंगे|
1 जनवरी से जिन करदाताओं का सालाना टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से कम है, उन्हें मासिक रिटर्न यानी GSTR-3B और GSTR-1 दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल तिमाही रिटर्न दाखिल करेंगे|