मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पिछले 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई 14 व 13 बार बढ़ोतरी: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, ..जबरन वसूली कर रही है भाजपा

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''भारत के 130 करोड़ लोग आज कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। भारत के लोग इस कठिन आर्थिक मंदी और महामारी की स्थिति में जीवन के लिए संघर्षकर रहे…

पिछले 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई 14 व 13 बार बढ़ोतरी: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, ..जबरन वसूली कर रही है भाजपा
पिछले 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई 14 व 13 बार बढ़ोतरी: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, ..जबरन वसूली कर रही है भाजपा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''भारत के 130 करोड़ लोग आज कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं। भारत के लोग इस कठिन आर्थिक मंदी और महामारी की स्थिति में जीवन के लिए संघर्षकर रहे हैं, उन्हें सरकार से आर्थिक सहायता और मुश्किल समय में राहत की उम्मीद थी लेकिन इस सबके बावजूद जन विरोधी भाजपा सरकार हर रोज डीजल और पेट्रोल में दामों में वृद्धि का जनता पर बोझ डाल मुनाफाखोरी व जबरन वसूली कर रही है। पिछले 16 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमशः 14 व 13 बार बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में रसोई गैस की बिना सब्सिडी गैस सिलिंडर की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गयी है।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''रिकॉर्ड की बात है कि मोदी सरकार जब मई 2014 में सत्ता में आई तो पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क के वल 9.20 रुपये प्रति लीटर और 3.46 रुपयेप्रति लीटर पर था, जिसमें भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल पर 23.78 प्रति लीटर और डीजल पर 28.37 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है, जो यूपीए की तुलना में क्रमशः 258 और 820 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2014-15 सेवर्ष 2019-20 तक साढ़े 6 वर्षों की अवधि के बीच, केंद्रीय भाजपा सरकार ने 12 बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि की और जनता से साढ़े छह साल में 19 लाख करोड़ रुपए वसूले हैं। 



सुरजेवाला ने कहा कि,'आज की कठिन परिस्थितियों में जब लोगों का गुजर-बसर मुश्किल हो रहा हो तब किसी भी सरकार को लोगों पर भारी कर लगाने का कोई अधिकार नहीं है। सस्ता पेट्रोल और डीजल के वायदे कर सत्ता पर काबिज हुई मोदी सरकार यदि पिछले साढ़े छह वर्षों के दौरान स्वयं के द्वारा बढ़ाए गया उत्पाद शुल्क को ही वापस ले ले तो जनता को भारी राहत मिल सकती है।




कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,मोदी सरकार ने लॉकडाउन के बाद से पिछले आठ महीनों में पेट्रोल -डीजल कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी कर मुनाफाखोरी व शोषण के सभी हदों को पार कर दिया है। कोरोना काल में ही पेट्रोल पर 13 रुपए और डीजल में 16 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गयी है। 5 मार्च, 2020 को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपयेप्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। 5 मई 2020 को मोदी सरकार ने डीजल पर उत्पाद शुल्क में 13 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है।




गौरतलब है कि 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नेसत्ता संभाली थी, तब भारत की तेल कं पनियों को कच्चा तेल 108 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था, जो तत्कालीन डॉलर-रुपया के अंतर्राष्ट्रीय भाव के अनुसार 6,330 रुपए प्रति बैरल बनता है, जिसका अर्थहैतेल लगभग 40 रुपए प्रति लीटर के भाव पर पड़ रहा था। उस समय पेट्रोल व डीजल क्रमशः 71.41 और 55.49 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध था, जो आज क्रमशः 83.13 और 73.32 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमत में 56 प्रतिशत कमी के बावजूद पेट्रोल व डीजल की कीमतेंकहीं ज्यादा हैं और आसमान छू रही हैं।



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,3 दिसंबर, 2020 को कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय भाव 48.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था, जो डॉलर-रुपए भाव के अनुसार 3560.46 रुपए प्रति बैरल बनता है, यानि कुल लागत 22 रुपए 39 पैसे प्रति लीटर पड़ती है। यदि पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दामों में इसी अनुपात में कमी की जाए, तो इनके दाम 56 प्रतिशत से ज्यादा कम हो सकते हैं। पेट्रोल व डीजल की लागत 23 रुपए प्रति लीटर से कम आ रही है, उसे क्रमशः 83.13 और 73.32 रुपए प्रति लीटर क्यों बेचा जा रहा है?





सुरजेवाला ने कहा कि,'कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि :- 1. घटे हुए अंतर्राष्ट्रीय कच्चेतेल की कीमतों का लाभ आम लोगों को मिलना चाहिए और पेट्रोल-डीजल-एलपीजी गैस की कीमतों में कमी की जाए।

 2. पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। 

3. पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के अंतर्गत लाये जाने तक मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल में पांच मार्च, 2020 के बाद की गयी उत्प???द शुल्क वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।