नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने PM मोदी पर निशाना साधा है| रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि.''मोदी सरकार किसानों को ‘थका दो और भगा दो’ की नीति पर काम कर रही, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब..
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,! प्रधानमंत्री दे रहे ‘TV पर सफाई’ और मंत्री ‘चिट्ठियों की दुहाई’ पर नहीं चाहते किसान की भलाई! ''‘न ढोंग की नीति’, ‘न झूठ का प्रचार’ - तीन काले कानून खत्म करे भाजपा सरकार!
सुरजेवाला ने कहा कि,'' 12 जून, 2014 का ये पत्र है, जब मोदी सरकार ने सारे राज्यों को पत्र लिखकर फरमान जारी किया कि अगर किसानों को फसल पर बोनस देंगे, तो फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया फसल की खरीद उन राज्यों से नहीं करेगी। सुरजेवाला ने कहा कि,''2015 में, जब नरेन्द्र मोदी सरकार ने शपथ पत्र दिया सुप्रीम कोर्ट में और ये कहा कि किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा कभी नहीं दिया जा सकता, क्योंकि उससे बड़े –बड़े व्यापारियों के बाजार भाव बिगड़ जाएंगे।
2014 में मोदी सरकार किसानों की भूमि के उचित मुआवजा कानून को खत्म करने के लिए अध्यादेश लेकर आई और एक के बाद एक तीन अध्यादेश तब भी लाई, ताकि किसानों की जमीन आसानी से छीनकर औने-पौने दामों में बेची जा सके|
2016 के खरीफ़ सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लेकर आए। उसकी सच्चाई ये है कि 2016 से 2019 तक जितना बीमा प्रीमियम दिया गया, उस पर 26 हजार करोड़ रुपए इन बीमा कं पनियों नेमुनाफा कमाया। ये किसान बीमा योजना नहीं, ये प्राईवेट बीमा कंपनी मुनाफा योजना बन गई।
जून, 2017 में संसद में मोदी जी के वित्त मंत्री माननीय अरुण जेटली जी ने कहा कि भारत सरकार किसान का कर्ज माफ नहीं कर सकती। एक फूटी कौड़ी की राहत किसान को कर्ज माफी की नहीं दे सकती। यूपीए कांग्रेस सरकार ने 72 हजार करोड़ माफ किया, पर मोदी जी ने नहीं। 3 लाख 75 हजार करोड़ मुट्ठीभर उद्योगपतियों का कर्जमाफ कर दिया जाएगा, विजय माल्या और छोटे मोदी, नीरव मोदी का कर्ज माफ होगा, पर देश के अन्नदाता किसान का नहीं।