नई दिल्ली: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विपक्षी नेताओं के साथ कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गाँधी (Sonia Gandhi) की बैठक शुरू।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक कर रही हैं। बैठक में एनसीपी नेता शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन, टीएमसी नेता ममता बनर्जी और अन्य विपक्षी नेता मौजूद हैं।
बैठक में डीएमके के एमके स्टालिन, टीएमसी की ममता बनर्जी, झामुमो के हेमंत सोरेन, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, एनसीपी के शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव और सीपीआई (एम) के सीताराम येचुरी बैठक में शामिल हुए।
नेकां (National Conference) के फारूक अब्दुल्ला बैठक में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की ओर से कोई भी बैठक में शामिल नहीं हुआ है| बैठक के लिए मायावती की पार्टी BSP तथा AAP को न्योता नहीं दिया गया है| कांग्रेस समेत 19 दलों के नेता बैठक में मौजूद है|
बैठक में विपक्ष की एकजुटता को मज़बूत करने और अहम मुद्दों पर एक साझा रणनीति तैयार करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी| हाल ही में तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोनिया गाँधी से मुलाकात कर अगले लोक सभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े स्तर पर पहल की वकालत की थी|