नई दिल्ली: कांग्रेस आज यानी सोमवार को (28 दिसंबर) 136वां स्थापना दिवस मना रही है| इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश हित की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है|
कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!
कांग्रेस पार्टी भारत के राष्ट्रीय जीवन की एक मुख्य विचारधारा है। आज हम 136वां कांग्रेस स्थापना दिवस मना रहे हैं, मैं इस अवसर पर देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं देता हूं: उत्तराखंड पूर्व CM हरीश रावत
28 दिसंबर का भारत के इतिहास में एक विशेष महत्व है। 1885 में भारत के लोगों ने अंग्रेजी शासन और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए एक संगठन बनाया- "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस"। आज उसकी 136वीं सालगिरह है:आनंद शर्मा
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की कांग्रेस परिवार के हर सदस्य को ढेर सारी शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी वो है, जो इस देश की रूह में बसती है; जिसकी रूह में देश सेवा, जन सेवा और देश प्रेम बसता है: जयवीर शेरगिल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुये उस कांग्रेस का अभिनंदन करते हैं, जिसके संघर्ष ने देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद करवाया और पंडित नेहरू जी के नेतृत्व में पंचवर्षीय योजनाओं ने देश के आर्थिक विकास की नींव रखी: प्रमोद तिवारी
आज कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस है; कांग्रेस पार्टी के सदस्यों को आज के दिन की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के लिये संघर्ष किया, देश में स्थापित लोकतंत्र की सुरक्षा के लिये हम लड़ाई लड़ते रहेंगे:परनीत कौर
कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं नमन करना चाहूंगी उन सभी कांग्रेस जनों को जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की और कांग्रेस पार्टी को देश की सेवा के लिए समर्पित किया :कुमारी शैलजा
कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि कांग्रेस एक विचारधारा है, कांग्रेस एक जन-आंदोलन है। अगस्त क्रांति मैदान से लेकर स्वतंत्रता के संग्राम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना खून-पसीना, अपनी शहादत इस देश के स्वतंत्रता संग्राम में दी है:भाई जगताप
आज कांग्रेस पार्टी का 136वां स्थापना दिवस है, इस मौके पर आप सभी का अभिवादन है। हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के सिपाही हैं, जिसने देश से अंग्रेजों को भगा कर देश को आजाद करवाया:पीएल पुनिया
136 वर्षों का गौरवशील इतिहास और इन 136 वर्षों में कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता ने यह प्रयास किया है कि इस देश का सामाजिक ताना-बाना, इस देश की आर्थिक और सामाजिक तरक्की होती रहे: चरण सिंह सापरा