मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रैली में भीड़ जुटा नहीं पा रहे हैं, इल्ज़ाम कांग्रेस पर लगा रहे हैं: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर 'पलटवार', कहा- जब भीड़ जमा नहीं हुई, कुर्सियां खाली पड़ी थीं तो PM ने आखिर में.....

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ नहीं आई तो सुरक्षा में चूक ( security lapse) का बहाना बनाकर इस जनसभा को रद्द किया गया| कांग्रेस प…

रैली में भीड़ जुटा नहीं पा रहे हैं, इल्ज़ाम कांग्रेस पर लगा रहे हैं: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर 'पलटवार', कहा- जब भीड़ जमा नहीं हुई, कुर्सियां खाली पड़ी थीं तो PM ने आखिर में.....
रैली में भीड़ जुटा नहीं पा रहे हैं, इल्ज़ाम कांग्रेस पर लगा रहे हैं: रणदीप सिंह सुरजेवाला का बीजेपी पर 'पलटवार', कहा- जब भीड़ जमा नहीं हुई, कुर्सियां खाली पड़ी थीं तो PM ने आखिर में..... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ नहीं आई तो सुरक्षा में चूक ( security lapse) का बहाना बनाकर इस जनसभा को रद्द किया गया| कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''भाजपा पंजाब, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में हार का मुंह सामने देखकर अब ऐसे हथकंडे अपनाने लगी है| जिससे न तो प्रधानमंत्री जी के पद की शोभा बढ़ती है और न ही हमारे प्रजातंत्र की|  सुरजेवाला ने यह भी कहा कि आरोप-प्रत्यारोप करने की बजाय भाजपा और प्रधानमंत्री को अपने ‘किसान विरोधी रुख' पर आत्ममंथन करना चाहिए और प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को धूमिल नहीं करना चाहिए| साथ ही, उन्होंने दावा किया कि सड़क मार्ग का उपयोग करना प्रधानमंत्री के पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और खुद मोदी ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला अचानक किया|



कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''आज जब पंजाब में भीड़ जमा नहीं हुई, कुर्सियां खाली पड़ी थीं तो प्रधानमंत्री जी ने आखिर में इंतज़ार कर अपनी रैली कैंसिल कर दी; अब अगर भाजपा के लोग राजस्थान, हरियाणा, पंजाब से भीड़ नहीं जुटा पाए क्योंकि भाजपा के विरुद्ध भारी विरोध किसान वर्ग में और आम जनमानस में है|



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''आज जेपी नड्डा जी ने और एक और केन्द्रीय मंत्री महोदया ने बहुत सारी बेतुकी और बचकाना बातें कह दी; इसलिए कुछ तथ्य हम आपके समक्ष रखना चाहेंगे | 



सुरजेवाला ने कहा कि,''PM को आज फिरोजपुर, पंजाब में रैली करनी थी, बाकायदा 10,000 के करीब पुलिस कर्मचारी PM की इस रैली के लिए लगाए गए थे, इसके अलावा पूरा रूट वो SPG, केन्द्रीय सिक्योरिटी एजेंसी और पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस तक को तैनात किया गया था|




उन्होंने कहा कि,''PM और भाजपा के नेताओं से हमारा ये अनुरोध है कि पंजाब में आपका भी उतना ही हिस्सा है जितना हमारा है; ये देश हम सबका है, आइए और रैली करिए, परंतु जब भीड़ न जुटा पाएं रैली में तो बहाना बनाकर वहां की कांग्रेस की सरकार पर दोष मत मढ़िए | उन्होंने कहा कि,' प्रधानमंत्री सभी के लिए हैं और प्रधानमंत्री की सुरक्षा हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है; हमने दो-दो प्रधानमंत्री इस देश के कुर्बान किए हैं; हमें मालूम है कि सुरक्षा क्या होती है |




उन्होंने कहा कि,'हमारे प्रधानमंत्रियों ने और कांग्रेस पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि उनके लिए देश सबसे बड़ा है; प्रधानमंत्री का पद इतना बड़ा है कि उसके सामने राजनीति सामने आ ही नहीं सकती| सुरजेवाला ने कहा कि,'''जिस प्रकार की आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल भाजपा की केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं इसकी हम भर्त्सना करते हैं, कड़ी निंदा करते हैं |



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''राजनीति, राजनीति की जगह होनी चाहिए; प्रधानमंत्री के पद को राजनीति के अन्दर घसीटना अनुचित है, प्रधानमंत्री की सुरक्षा पूरी तरह से पंजाब सरकार ने की; 10 हज़ार सिक्योरिटी कर्मचारी लगाए गए|



उन्होंने कहा कि,''- रैली में लोग आप नहीं ला पा रहे हैं 

- जनादेश आपके पास नहीं है 

- भीड़ आप जुटा नहीं पा रहे हैं 

- लोग आपके विरोधी हैं 

- किसान आपसे उत्तेजित है  और इल्ज़ाम आप कांग्रेस पर लगा रहे हैं| इसलिए अपनी कमियों का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना बंद कीजिए|



सुरजेवाला ने कहा कि,''किसानों की मांगें: - गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए - 700 से अधिक शहीद किसानों के परिवार जनों को मुआवजा दिए जाए  - सभी झूठे दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं |



इससे पहले, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कांग्रेस और पंजाब की चन्नी सरकार पर निशाना साधा था। जेपी नड्डा ने ट्वीट में कहा था, 'पंजाब में मतदाता के हाथों संभावित हार के डर से राज्य की कांग्रेस सरकार पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न कर रही है। ऐसा करते वक्त वे यह भी नहीं सोचते हैं कि पीएम भगत सिंह और दूसरे शहीदों को श्रद्धांजलि देने और विकास कार्यों का शिलान्यास करने जा रहे थे। इस ओछी हरकत से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह विकास विरोधी है और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए उसके मन में सम्मान नहीं है।'




गौरतलब है कि ,''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली आज की रैली रद्द हो गई है| पीएम के पहुंचने के कुछ मिनटों पहले ही उनके कार्यक्रम के निरस्त होने की सूचना आई थी। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह ही फिरोजपुर पहुंच गए थे| लेकिन बारिश की वजह से पीएम मोदी की रैली रद्द हो गई थी| फिरोजपुर समेत पंजाब के कई इलाको में भारी बारिश हो रही है। पीएम मोदी के आने के लिए भारी पंडाल बनाया गया था। बताया जा रहा है कि बारिश और ठंड की वजह से पीएम मोदी की फिरोजपुर की लास्ट मूमेंट में रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी बीच रास्ते से लौट गए।



फिरोजपुर में मंच से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि ,''पंजाब के फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कई कारणों से प्रधानमंत्री हमारे बीच उपस्थित नहीं हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम ये कार्यक्रम रद्द नहीं स्थगित कर रहे हैं|



 रैली के रद्द होने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट फंसने के बाद अपना पंजाब दौर रद्द कर दिया है| केंद्र सरकार ने इसे भारी सूरक्षा चूक करार देते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों की वजह से पीएम मोदी वहां 15-20 मिनट फंसे रहे| इस चूक की वजह से पीएम मोदी फिरोजपुर में बिना कार्यक्रम में हिस्सा लिए ही बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट गए|



केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि सुरक्षा कारणों से पीएम मोदी की रैली रद्द हुई है। बठिंडा से फिरोजपुर जाते वक्त एक फ्लाइओवर पर 15-20 मिनट तक पीएम का काफिला रुका रहा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे मामले पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी। पीएम सड़क मार्ग से फिरोजपुर रैली में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से भी पीएम के काफिले को दिक्कत हुई। 




कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद पीएम मोदी पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंच रहे थे। उनके फिरोजपुर आने का कई किसान संगठन विरोध भी कर रहे थे, हालांकि केंद्रीय मंत्री भैरो सिंह शेखावत के साथ बैठक के बाद संगठनों ने पीएम की रैली का विरोध न करने की हामी भरी थी। उनकी 15 मार्च को पीएम के साथ मीटिंग भी फिक्स की गई है।


https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-chunav-2022-pm-modi-s-rally-in-ferozepur-canceled



ट्विटर पर ''गो बैक मोदी' टॉप ट्रेंड

फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली का विरोध सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर ''गो बैक मोदी' टॉप ट्रेंड कर रहा है। पंजाब में बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग भी मोदी की रैली का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कृषि कानून लागू होने के बाद किए गए संघर्ष के दौरान 700 किसानों की शहादत हुई है और इसके बाद प्रधानमंत्री ने कानून वापस लिए हैं। जबकि अब भी किसानों की कई मांगें नहीं मानी गई हैं। 



 पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले फिरोजपुर में एक बड़ी रैली रखी गई है। 



https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-was-stuck-on-a-flyover-for-15-20-minutes-in-bathinda-punjab-due-to-protests-this-was-major-lapse-in-pm-s-security


'मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री  को वापस लौटना पड़ा: पंजाब मुख्यमंत्री  

प्रधानमंत्री के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन पर चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि,''मुझे खेद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फिरोजपुर ज़िले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा। हम अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं|  चन्नी ने कहा कि,''मुझे आज बठिंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने जाना था, लेकिन जिन लोगों को मेरे साथ जाना था, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इसलिए मैं आज प्रधानमंत्री को रिसीव करने नहीं गया क्योंकि मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ लोगों के संपर्क में था|



प्रधानमंत्री के काफिले की अचानक मार्ग परिवर्तन करने की कोई सूचना नहीं थी: मुख्यमंत्री चन्नी

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि,''हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा बंद करने के लिए कहा था। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की अचानक मार्ग परिवर्तन करने की कोई सूचना नहीं थी। 



https://www.thevirallines.net/india-news-pm-modi-told-officials-to-thank-chief-minister-that-i-was-able-to-return-alive-till-bathinda-airport


सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई:  पंजाब मुख्यमंत्री चन्नी

मुख्यमंत्री ने कहा कि,''प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है| प्रधानमंत्री पर कोई हमला नहीं हुआ, ऐसी कोई सोच भी नहीं थी। पहले भी दिल्ली में किसान आंदोलन हुआ उनकी कुछ मांग थी जो 1 साल बाद पूरी हुई। आज भी अगर कोई शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने रास्ते पर आ गया तो इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहिए राजनीति नहीं होनी चाहिए




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।