मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अडानी मामले में नए खुलासे के बाद एक्शन में कांग्रेस: अडानी महाघोटाले की जांच के लिए JPC गठन और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग, कहा- महाघोटाले में पूरी तरह से शामिल हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय (AICC HQ) में आज मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिवों, प्रदेश प…

अडानी मामले में नए खुलासे के बाद एक्शन में कांग्रेस: अडानी महाघोटाले की जांच के लिए JPC गठन और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग, कहा- महाघोटाले में पूरी तरह से शामिल हैं पीएम मोदी
अडानी मामले में नए खुलासे के बाद एक्शन में कांग्रेस: अडानी महाघोटाले की जांच के लिए JPC गठन और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग, कहा- महाघोटाले में पूरी तरह से शामिल हैं पीएम मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय (AICC HQ) में आज मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिवों, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे और अडाणी से जुड़े मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग की। 


 

बैठक के बाद, एआईसीसी मुख्यालय (AICC HQ) में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि,''आज की बैठक में तीन मुद्दों पर बात हुई। 


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि,''


• हमने अडानी महाघोटाले के संदर्भ में JPC की मांग को दोहराया है। जिस तरीके से नए खुलासे आए हैं, ये और भी जरूरी है कि JPC का गठन हो।


• राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना करना जरूरी है। संविधान के अनुसार जातिगत जनगणना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है।


• संविधान के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से जुड़े प्रावधानों का पालन और सम्मान 


जयराम रमेश ने आगे कहा कि,'आने वाले समय में हम इन तीन मुद्दों को लेकर अलग-अलग राज्यों में पब्लिक मोबिलाइज़ेशन कैंपेन का आयोजन करेंगे। 



जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में पीसीसी अध्यक्षों, एआईसीसी महासचिवों, और प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मांगों को फिर से दोहराया गया -


1- अडानी महाघोटाले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन किया जाए, क्यूंकि इसमें प्रधान मंत्री पूरी तरह से शामिल हैं और इसमें वित्तीय बाजार नियामक द्वारा भी गंभीर रूप से समझौता किए जाने की जानकारी मिली है.


2- केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना कराई जाए 


3- भारत के संविधान के प्रति पूरी और सच्ची सम्मान की भावना - विशेष रूप से इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के संदर्भ में - शाब्दिक और वास्तविक रूप से होनी चाहिए। अगले कुछ हफ्तों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश भर में इन तीनों मुद्दों पर जन आंदोलन अभियान चलाएगी। 



जयराम रमेश ने कहा कि,'बैठक में भारत सरकार से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर लक्षित हमलों को रोकने और उन्हें सुरक्षा, सम्मान और सद्भाव का जीवन जीने में सक्षम बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने का आह्वान किया गया। 


वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की  मांग

बैठक में वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया गया तथा अपनी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में इस घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की श्री राहुल गांधी जी की मांग को पुन: दोहराया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।