पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू , एक घंटे से अधिक चली बैठक
नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से उनके आवास पर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू , एक घंटे से अधिक चली बैठक | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से उनके आवास पर मुलाकात की। पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद रवाना हुए।
इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिले| प्रियंका गांधी से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मीटिंग हुई|
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते| हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है|
सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए| पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था| पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 30 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।