नई दिल्ली: कमलनाथ के इमरती देवी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है और उन्होंने इसे,'' दुर्भाग्यपूर्ण बताया है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि,'मुझे इस प्रकार की भाषा पसंद नहीं जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया|
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम की "आइटम" टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''कमलनाथ जी मेरी पार्टी के हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया ... मैं इसकी सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है|
कल फारूक अब्दुल्ला से हुई ED की पूछताछ पर राहुल गांधी ने कहा,'मौजूदा सरकार एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, अगर कोई राजनीतिक रूप से वो नहीं करता जो वो चाहते हैं तो उन्हें लगता है कि वो CBI और ED का इस्तेमाल उन पर दबाव बनाने के लिए कर सकते हैं| राहुल गांधी ने कहा,'कई लोग इसका सामना कर रहे हैं, मैं भी इसका सामना कर रहा हूं। मेरे खिलाफ कई मामले है|