मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, कहा- भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi ) ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (former Japanese PM ShinzoAbe) के निधन पर शोक व्यक्त किया| राहुल गांधी ने भारत और जापान के बीच रण…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, कहा- भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, कहा- भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi ) ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (former Japanese PM ShinzoAbe) के निधन पर शोक व्यक्त किया| राहुल गांधी ने भारत और जापान के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की|



पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।



गौरतलब है, जापान के नारा शहर में चुनाव प्रचार के भाषण के दौरान गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है| अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु हो गई है। उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई थी|  घटना भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे (जापान के समय के मुताबिक सुबह 11.30) की है।



शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आबे नारा शहर में एक इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। 42 साल के हमलावर ने उन पर पीछे से फायरिंग की। 



आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था।  41 वर्षीय हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया ने 2005 तक तीन साल तक जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के लिए काम किया।



शिंजो आबे पर हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



जापान के सबसे लंबे समय तक PM रहे शिंजो

67 साल के शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।