मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नारा शहर में चुनाव प्रचार के भाषण के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है| शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (जापान के समय के मुताबिक) पूर्व प्रधानमंत्री…

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया गहरा दुख, एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की नारा शहर में चुनाव प्रचार के भाषण के दौरान गोली लगने के बाद मौत हो गई है| शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे (जापान के समय के मुताबिक) पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।" साथ ही पीएम मोदी ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है|




मोदी ने आबे के साथ अपने संबंध एवं दोस्ती को भी रेखांकित किया और भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी स्तर तक लाने में उनके महती योगदान की चर्चा की। मोदी ने आबे शिंजो के प्रति गहरा सम्मान दर्शाते हुए 9 जुलाई 2022 को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने टोक्यो में आबे शिंजो के साथ अपने हाल की बैठक की एक तस्वीर भी साझा की।



प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।"



ट्वीट की एक श्रृंखला के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने कहा;“मैं अपने सबसे प्रिय दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुःखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। वो एक महान वैश्विक राजनीतिज्ञ, एक उत्कृष्ट नेता और एक योग्य प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।”



आबे के साथ मेरे संबंध कई साल पुराने हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मेरा उनसे परिचय हुआ और मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।”



उन्होंने कहा,“मेरी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे आबे से एक बार फिर मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। वो हमेशा की तरह विनोदपूर्ण और तीक्ष्ण थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।”



"आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी स्तर तक लाने में महती योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मना रहा है और इस मुश्किल घड़ी में हम अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।”



उन्होंने कहा,“पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक-दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”



नरेंद्र मोदी ने कहा ,''टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के प्रति हमेशा समर्पित रहे, श्री आबे ने अभी हाल में ही जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था।”



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर उनके परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।