मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया है. देश के पहल…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित उनके आवास पर लाया गया है. देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) का अंतिम संस्कार आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ दिल्ली में किया जाएगा| सीडीएस जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कीर्तिका और तारिणी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी , रामदास आठवले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, और कांग्रेस नेता हरिश रावत समेत कई नेताओं ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद राहुल गांधी ने अपना संदेश लिखा। कांग्रेस ने एक ट्वीट में लिखा,''देश के सपूत CDS जनरल बिपिन रावत जी को श्रद्धांजलि देने के बाद श्री Rahul Gandhi जी ने अपना संदेश लिखा।पुस्तिका में लिखे गए शब्द भावनाएं हैं, अहसास है- इस दुःख की घड़ी में शामिल होने का।



Image



● भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


●उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


●भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


● सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


● विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


● केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी। 


● कांग्रेस नेता हरिश रावत ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।


●कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। 



●दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



● केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और रामदास आठवले ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



●भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



● हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



●केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



●उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।


● दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।


● केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी



● बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी


● केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।



● केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पशुपति कुमार पारस ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी



● गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।



● उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।




ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को बेटी ने दी मुखाग्नि

जनरल रावत के साथ जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का आज दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया।  ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर की पत्नी और बेटी ने उन्हें बरार स्क्वायर में श्रद्धांजलि दी। 



ब्रिगेडियर एल.एस.लिड्डर की पत्नी गीतिका लिड्डर ने कहा,''हमें उन्हें हंसते हुए एक अच्छी विदाई देनी चाहिए। ज़िंदगी बहुत लंबी है, अब अगर भगवान को ये ही मंजूर है तो हम इसके साथ ही जिएंगे। वो एक बहुत अच्छे पिता थे, बेटी उन्हें बहुत याद करेगी। ये एक बहुत बड़ा नुकसान है|



ब्रिगेडियर एल. एस. लिड्डर की बेटी आशना लिड्डर ने कहा,'मैं 17 साल की होने वाली हूं। मेरे पापा मेरे साथ 17 साल तक रहे,  हम उनकी अच्छी यादें अपने साथ लेकर चलेंगे। ये एक राष्ट्रीय क्षति है। मेरे पापा मेरे बेस्ट फ्रेंड थे और मेरे हीरो थे। वो बहुत खुश मिजाज इंसान और मेरे सबसे बड़े प्रेरक थे|




● सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने बरार स्क्वायर श्मशान घाट में ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को श्रद्धांजलि दी।



● रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर को बरार स्क्वायर में श्रद्धांजलि दी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।