नई दिल्ली: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नीति 'फूट डालो राज करो' है। आज कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की लीडर बन गई है| मोदी ने कहा,''पी चिदंबरम इन दिनों अख़बारों में अर्थव्यवस्था पर लेख लिख रहे हैं। 2012 में उन्होंने कहा,जनता परेशान नहीं है जब उन्हें पानी की बोतल पर 15 व आइसक्रीम पर 20 रुपए ख़र्च करने पड़ते हैं,लेकिन गेहूं व चावल की कीमत में 1 रुपए की बढ़ोतरी हुई तो जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती है|
पीएम मोदी ने कहा,'कांग्रेस ने अपने 'ग़रीबी हटाओ' नारे के कारण कई चुनाव जीते लेकिन ऐसा करने में असफल रहे। फिर देश के ग़रीबों ने उन्हें वोट दिया। पंडित नेहरू ने कहा था कि कोरियाई युद्ध मुद्रास्फीति का कारण बना। उन्होंने कहा अमेरिका में किसी भी अशांति की वजह से महंगाई भी होती है|
उन्होंने कहा,''कोरोना काल में इस देश में किसी को भूखा न रहना पड़े। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और आज भी करा रहे हैं। अगर गरीबी से मुक्ति चाहिए तो हमें छोटे किसानों को मजबूत बनाना होगा। छोटा किसान मजबूत होगा तो छोटी जमीन को भी आधुनिक करने की कोशिश करेगा|
उन्होंने कहा,''2014 से पहले देश में केवल 500 स्टार्ट अप थे। 7 साल में 60 हजार स्टार्ट अप इस देश में काम कर रहे हैं। इसमें यूनिकॉर्न बन रहे हैं। बहुत कम समय में यूनिकॉर्न की सेंचुरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप-यूनिकॉर्न के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं| रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना राष्ट्र सेवा का काम है। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि आप रक्षा क्षेत्र से जुड़िए, हम आपके साथ हैं| राष्ट्र कोई सत्ता या सरकार की व्यवस्था नहीं है। हमारे लिए राष्ट्र एक जीवित आत्मा है|