मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इतने चुनाव हारने के बाद आपके 'अहंकार' में कोई बदलाव नहीं आया है: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' COVID19 महामारी के बाद एक नई विश…

इतने चुनाव हारने के बाद आपके 'अहंकार' में कोई बदलाव नहीं आया है: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज
इतने चुनाव हारने के बाद आपके 'अहंकार' में कोई बदलाव नहीं आया है: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए बहस का जवाब दिया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा,' COVID19 महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था हुई है। भारत को एक नेता के रूप में पहचाना जा रहा है। भारत को वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए| मोदी ने कहा,''आज़ादी के इतने सालों के बाद ग़रीब के घर में रोशनी होती है, तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताक़त देती हैं। ग़रीब के घर में गैस का कनेक्शन हो, धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति हो तो उसका आनंद कुछ और ही होता है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश के गरीब लोगों को गैस और कनेक्शन, घर और शौचालय मिल रहे हैं। उनका अपना बैंक खाता है। लेकिन दुर्भाग्य से 2014 में कुछ लोगों (विपक्ष) का दिमाग अभी भी अटका हुआ है| मोदी ने कहा,''हम सब संस्कार से, व्यवहार से लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध लोग हैं और आज से नहीं, सदियों से हैं। ये भी सही है कि आलोचना जीवंत लोकतंत्र का आभूषण है, लेकिन अंधविरोध लोकतंत्र का अनादर है|



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, नगालैंड के लोगों ने 24 साल पहले कांग्रेस के लिए वोट किया था। 27 साल पहले ने ओडिशा आपके लिए आखिरी बार वोट किया था। आप 28 साल पहले गोवा में पूर्ण बहुमत से जीते थे। पिछली बार 1988 में आप त्रिपुरा में वोट पाए थे। पश्चिम बंगाल में 1972 में कांग्रेस को लोगों ने वोट दिया था। मोदी ने कहा,;'आप तेलंगाना के निर्माण का श्रेय लेते हैं लेकिन जनता ने आपको स्वीकार नहीं किया|



कांग्रेस पर तंज कसते हुए PM मोदी ने कहा,''इतने चुनाव हारने के बाद आपके (कांग्रेस) अहंकार (EGO) में कोई बदलाव नहीं आया है|



https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-modi-govt-in-parliament-aa-variant-spreading-in-indias-economy


PM मोदी ने कहा,''COVID-19 के इस समय में कांग्रेस पार्टी ने सारी हदें पार कर दी। पहली लहर के दौरान, जब लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे थे, दिशानिर्देश सुझाव दे रहे थे कि लोग जहां हैं वहीं रहें, तब कांग्रेस मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी और निर्दोष लोगों को डरा रही थी|  PM ने कहा,अगर हम लोकल के लिए वोकल होने की बात कर रहे हैं तो क्या हम महात्मा गांधी के सपनों को पूरा नहीं कर रहे हैं? फिर विपक्ष द्वारा इसका मजाक क्यों उड़ाया जा रहा था? हमने योग और फिट इंडिया की बात की, लेकिन विपक्ष ने भी इसका मजाक उड़ाया|



https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-slams-modi-govt-on-unemployment-and-poverty-highest-unemployment-in-50-years



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।