नई दिल्ली: सुधार बलिदान से आता है न कि किसी ऐसी चीज पर सवाल उठाने से जिसका फायदा उठाया गया है| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी के जी-23 नेताओं पर साधा निशाना|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस पार्टी में सुधार की फिर से अपील करने वाले ‘जी-23' नेताओं पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि सुधार बलिदान -त्याग से आता है, किसी ऐसी चीज पर सवाल उठाने से नहीं आता, जिसका वर्षों तक ‘फायदा उठाया गया' हो|
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "'जो लोग संगठनात्मक चुनावों का आह्वान कर रहे हैं, क्या वे इसी तरह पार्टी में उस जगह पर पहुंचे हैं जहां वे हैं|
एम वीरप्पा मोइली की 'बड़ी सर्जरी' की टिप्पणी पर सलमान खुर्शीद ने कहा,''‘ये अद्भुत वाक्यांश उत्तर नहीं हैं; कांग्रेस नेताओं को मिलकर चुनौतियों से निपटने की जरूरत हैं|