मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

झूठ और फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा: कांग्रेस का BJP पर पलटवार, नड्डा-संबित पात्रा खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा पर हमला बोला| कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,'' हर वह व्यक्ति, मंत्री, रिपोर्टर, चैनल जो इस फ़र्ज़ी टूल क…

झूठ और फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा: कांग्रेस का BJP पर पलटवार, नड्डा-संबित पात्रा खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी कांग्रेस
झूठ और फर्जीवाड़ा कर रही भाजपा: कांग्रेस का BJP पर पलटवार, नड्डा-संबित पात्रा खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा पर हमला बोला| कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,'' हर वह व्यक्ति, मंत्री, रिपोर्टर, चैनल जो इस फ़र्ज़ी टूल किट के झूठ को फैला रहा है, इन सबके ख़िलाफ़ कार्यवाही होगी।  बहुत बकवास कर ली तुम सबने मिलकर, अब और नहीं। इतना बौखला गए कि फ़र्ज़ी दस्तावेज तैयार कर रहे हो? शर्म करो भाजपाईयों



कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा,'' कोरोना संकट में देश की मदद करना तो दूर, भाजपा मदद करने वाले लोगों के खिलाफ दुष्प्रचार पर उतर आई है। भाजपा इस संकट में निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। हम फर्जी खबर फैलाने के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने जा रहे हैं|



कांग्रेस ने ट्वीट किया,''जैसे ही भाजपा ने “फ़र्ज़ी टूलकिट” का फ़र्ज़ीवाड़ा किया, सारे “फ़र्ज़ी भक्त और उनके चुनिंदा गोदी मीडिया” के मित्र बाहर आकर एजंडा सेटिंग में लगे हैं हम भाजपा अध्यक्ष, श्री जे.पी.नड्डा और उनके प्रवक्ताओं पर तो मुक़दमा दर्ज करवा ही रहे हैं पर जान लें कि इन कुकृत्यों से सच नही छुपेगा|




कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘फर्जी टूलकिट’ प्रचारित कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पार्टी ‘जालसाजी’ की प्राथमिकी दर्ज कराएगी।



कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ट्वीट किया कि भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।’’




बता दें कि भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘‘गिद्धों की राजनीति’’ उजागर हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ये आरोप लगाए थे।



एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशश की है। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कोरोना के नाम पर भ्रम फैला रहा है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।