मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक प्राइवेट लॉबी के शिकार हो गए हैं- रविशंकर प्रसाद और उनकी सरकार: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “ पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और भाजपा के रिश्ते आप सबके सामने आ रहे हैं। ये पुराने रिश्ते हैं। आज मैं 2012-14 के बीच इन रिश्तों की नींव के बारे में आपको…

एक प्राइवेट लॉबी के शिकार हो गए हैं- रविशंकर प्रसाद और उनकी सरकार: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा
एक प्राइवेट लॉबी के शिकार हो गए हैं- रविशंकर प्रसाद और उनकी सरकार: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “ पिछले कुछ दिनों से फेसबुक और भाजपा के रिश्ते आप सबके सामने आ रहे हैं। ये पुराने रिश्ते हैं। आज मैं 2012-14 के बीच इन रिश्तों की नींव के बारे में आपको बताना चाहूंगा| इनके रिश्ते इतने प्रगाढ़ थे कि विपक्ष में रहने के दौरान भाजपा फेसबुक के अधिकारियों से सलाह लेते थे। इनसे लोकतंत्र की रक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?





मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, तत्कालीन यूपीए सरकार को घेरने के लिए, बोलने के लिए, सरकार को लिखने के लिए भाजपा एक प्राइवेट लॉबी के साथ साजिश कर रही थी|इसी दौरान हमारी सरकार के खिलाफ चार PIL लगी हुई थी। इनमें से एक PIL राजीव चंद्रशेखर की थी, जो भाजपा के हैं। इनका एक coalition था। इनके साथ अंखी दास बैठक कर रही थी, मदद कर रही थी। ये सब फेसबुक के मेमो में लिखा है|





कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,अंखी दास जी ने 2014 के नतीजों के अगले दिन एक आर्टिकल लिखा। इसमें लिखा, "भारत का 2014 का चुनाव इस बात के लिए याद रखा जाएगा कि सोशल मीडिया को जिस जाने वाली सरकार (यूपीए) से जूझना पड़ता था, वो हार गई|




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,अंखी दास आगे लिखती हैं, "हमने मार्च 4, 2014 से एक इलेक्शन ट्रैकर लगाया और लगातार उस ट्रैकर पर भाजपा एवं मोदी नम्बर एक पर रहे" ये लॉबिस्ट की कलम से लिखा जा रहा है| 26 मार्च 2018 को मोदी जी ने सांसदों के साथ बैठक में कहा कि "आपके फेसबुक पेज पर कम से कम 3 लाख लाइक होने चाहिए।" ये प्रधानमंत्री हैं या फेसबुक के विज्ञापनदाता?





कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, झूठी खबर फैलाने की अपनी काबिलियत का उदाहरण देते हुए अमित शाह जी कहते हैं कि "यूपी के चुनाव में हमारे कार्यकर्ता ने अखिलेश जी द्वारा अपने पिता पर हाथ उठाने की झूठी खबर फैला दी" ये सुनकर बहुत आश्चर्य होता है। इस पर अमित शाह गर्व करते हैं|महिलाओं के खिलाफ टिप्पणियों से हम सब व्यथित रहते हैं। 




कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,इस बाबत चर्चा होने पर अंखी दास अपनी सहकर्मी से कहती हैं कि आप इसे नहीं समझेंगी, आप अमेरिका में रहती हैं। भारत में ऐसा नहीं होता है। हम अंखी दास से ये उम्मीद नहीं करते|इन सबके बावजूद चुनाव आयोग कहता है कि फेसबुक से गठबंधन जारी रहेगा। आखिर चुनाव आयोग पर ऐसा क्या दबाव था?





कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, रविशंकर प्रसाद को सोचना चाहिए कि वो किस तरह से भारत के लोगों के हितों की रक्षा करने में अक्षम हो गए हैं? एक प्राइवेट लॉबी के शिकार हो गए हैं- रविशंकर प्रसाद और उनकी सरकार




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, फेसबुक और भाजपा के आपसी सामंजस्य पर, करीबी रिश्तों पर बार-बार उदाहरण आपके सामने आए और जब भी फेसबुक से प्रश्न पूछा जाता है या उन पर कोई हमला होता है, कोई सवाल पूछा जाता है, उनके बचाव में स्वयं रवि शंकर प्रसाद जी क्यों उतर आते हैं, उसका जवाब वही देंगे| ना अपने पद की चिंता करते हैं, ना कद की चिंता करते हैं, ना अपने परिवार के रसूख की चिंता करते हैं, बड़ा अच्छा परिवार है उनका| 




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, चाटुकारिता में लिप्त होकर इतना गिर गए हैं रवि शंकर प्रसाद, भूल जाते हैं कि वो भारत सरकार के मंत्री हैं, संविधान की शपथ ली है, उनको मंत्री फेसबुक को बचाने के लिए नहीं बनाया गया है| उनको भी सोचना चाहिए आज रात को घर बैठकर, काम तो ज्यादा है नहीं उनके पास, दिन में भी सोच सकते हैं, सोचना चाहिए कि किस तरह से वो भारतवासियों के हितों की रक्षा करने में अक्षम हो गए हैं| एक प्राईवेट लॉबी के शिकार हो गए हैं रवि शंकर प्रसाद और उनकी सरकार|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।