नहीं रहे दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल, 71 साल की उम्र में निधन
नई दिल्ली: दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया| वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे| उनके निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी|…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
नहीं रहे दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल, 71 साल की उम्र में निधन | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल का आज सुबह साढ़े तीन बजे निधन हो गया| वे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती थे| उनके निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी| 71 वर्षीय अहमद पटेल ने एक अक्टूबर को ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं|
उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ''बहुत दुख के साथ यह सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को रात 3:30 बजे देहावसान हो गया|करीब एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था|अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे| फैसल ने अपने सभी शुभचिंतकों को सलाह दी है कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी नियमों का पालन करें| भीड़ न लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें|
गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पैदा हुए पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से जीते। 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते थे। 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 ???ोटों से जीत दर्ज की थी। 1993 से अहमद राज्यसभा सांसद थे और 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।