नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर जारी है| कोरोना वायरस से निपटने के लिए पिछले दो महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,25,101 पर पहुंच गया है|
देश में पिछले 24 घंटों में अब तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड कोरोना के 6,767 नए मामले सामने आए हैं और इसकी वजह से 147 लोगों की जान गई है| इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है। जिसमें से 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,867 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों 6,767 मामलों 147 मौतों के साथ देश में COVID19 के मामलों में सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 है,जिसमें 73,560 सक्रिय मामले, 54,440ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले, 3,867मौतें शामिल हैं|
Coronavirus Cases in India Updates: Coronavirus Lockdown 4.0
तिहाड़ जेल के एक कर्मचारी को आज COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया :तिहाड़ जेल अधिकारी
आज राजस्थान में कुल 286 COVID19 मामले सामने आए और 3 मौ???ें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7028 है, जिसमें 163 मौतें, 3848 ठीक मामले और 3017 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1184 हो गई है, आज 53 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मरने वालों का आकड़ा 16 पर है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
आज 294 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं, जिनमें राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 6665 हो गए, जिनमें से 3408 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 290 है: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
तेलंगाना में आज 41 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; कुल मामलों की संख्या अब 1854 हो गई है, 4 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, सक्रिय मामले 709 हैं: सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक, तेलंगाना सरकार
उत्तराखंड में आज शाम 7:30 बजे तक 19 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; कुल मामलों की संख्या 317 हो गई है: उत्तराखंड राज्य नियंत्रण कक्ष COVID-19
COVID19 रोगियों के लिए बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए सभी 117 नर्सिंग होम/निजी अस्पताल जिनमें 50 बेड या उससे अधिक है, उनमें कम से कम 20% बेड को COVID19 रोगियों के लिए रखने के निर्देश दिए गए हैं :दिल्ली सरकार
झारखंड में 10 नए COVID19 मामले सामने आए हैं। हजारीबाग से 4, गढ़वा से 3, कोडरमा से 2 और बुंडू से 1 मामला मिला है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 363 हो गई है: राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी
आज 52 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; जम्मू संभाग से 22 और कश्मीर संभाग से 30 नए मामले मिले हैं। कुल मामले 1621 हो गए हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार
राज्य के सभी 13 जिलों को अब ऑरेंज जोन के रूप में नामित किया गया है: उत्तराखंड सरकार
पिछले 24 घंटों में गुजरात में 394 नए COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 14,063 हो गई है, जिसमें 6412 ठीक / डिस्चार्ज और 858 मौतें शामिल हैं: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
पश्चिम बंगाल में 208 नए COVID19 मामले मिले हैं और 3 मौतों की पुष्टि भी हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,667 हो गई है, जिनमें 2,203 सक्रिय मामले और 203 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा घरेलू यात्रा के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
दिल्ली में आज 9 CRPF कर्मियों को COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। अब CRPF में पॉजिटिव मामले 359 हो गए हैं जिनमें 137 सक्रिय मामले, 220 ठीक मामले और 2 मौत शामिल हैं :केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
मुंबई के धारावी इलाके में आज 27 नए COVID19 पॉजिटिव मामले मिले हैं, 2 मौतें भी हुई हैं। धारावी में कुल मामले बढ़कर 1541 हो गए हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)
पंजाब में आज 15 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; कुल मामलों की संख्या 2060 हो गई है। राज्य में 122 सक्रिय मामले हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब
उद्धव जी, आशा है आप स्वस्थ है, आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभेच्छा। कल हम महाराष्ट्र से 125 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देने के लिए तैयार है। अपने बताया की आपके पास श्रमिकों की लिस्ट तैयार है| इसलिए अनुरोध है सभी निर्धारित जानकारी जैसे,कहाँ से ट्रेन चलेगी,यात्रियों की ट्रेनों के हिसाब से सूची,उनका मेडिकल सर्टिफ़िकेट और कहाँ ट्रेन जानी है,यह सब सूचना अगले एक घंटे में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पहुँचाने की कृपा करे,जिससे हम ट्रेनों की योजना समय पर कर सके| उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेन स्टेशन पर आने के बाद, वापिस ख़ाली ना जानी पड़े। आपको आश्वस्त करना चाहूँगा की आपको जितनी ट्रेन चाहिए वो उपलब्ध होंगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल
गोवा में आज 11 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; कुल मामले 66 हो गए हैं, 47 सक्रिय मामले हैं: स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, गोवा
गृह मंत्रालय ने देश के बाहर फंसे भारतीय नागरिकों और विदेश जाने के लिए निर्दिष्ट लोगों के लिए नए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) जारी किए हैं।
आज 3041 नए COVID19 मामले सामने आए हैं और 58 मौतें दर्ज की गईं, कुल मामले 50231 हो गए हैं, जिनमें से 33988 सक्रिय मामले हैं। मौत का आंकड़ा 1635 हो गया है। कुल 1196 लोग आज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं, 14600 मरीज आज तक डिस्चार्ज हो चुके हैं :महाराष्ट्र सरकार
UDANयोजना के तहत उड़ानों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।उत्तर-पूर्व क्षेत्र, पहाड़ी राज्यों,द्वीपों को जोड़ने वाली उड़ानों को प्राथमिकता दी जा रही है।उड़ानों को बड़े पैमाने पर संवर्धित किया जाएगा।मंत्रालय द्वारा आगे विवरण जारी किया जाएगा:नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी
गोवा एयरपोर्ट पर स्वच्छता प्रक्रिया और अन्य तैयारियां चल रही हैं, कल से देश भर में घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू होगा।
चेन्नई में आज 587 नए COVID19 मामले सामने आए हैं; चेन्नई में मामलों की कुल संख्या 10,576 हो गई है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग
आज तमिलनाडु में 765 नए COVID19 मामले सामने आए हैं और 8 मौतें हुईं; राज्य में कुल मामले अब 16,277 हैं, जिनमें से 7,839 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा अब 111 है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किया है; अगर बीमारी के लक्षण नहीं हुए तो राज्य सरकार द्वारा निर्दिष्ट समय अवधि के लिए संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा, लक्षण होने पर मेडिकल क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने 2020-21 की पहली तिमाही के लिए 2749 खेलो इंडिया एथलीटों के आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस (OPA) के रूप में 8,24,70,000 रुपये जारी किए हैं। कुल 2893 एथलीटों को OPA दिया जाएगा, शेष 144 एथलीटों को धनराशि मई के अंत तक हस्तांतरित की जाएगी: SAI
राज्य में कुल COVID19 मामले 195 हो गए हैं, जिनमें 129 सक्रिय मामले, 59 ठीक हो चुके और 3 मौतें शामिल हैं: हिमाचल प्रदेश राज्य विभाग
आज 2 नए COVID19 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल मामले अब 352 हैं, जिनमें से 288 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों की संख्या 4 है: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा
कर्नाटक में कल शाम 5 बजे से आज शाम 5 बजे तक COVID19 के 130 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 2089 हो गई है, जिसमें 1391 सक्रिय मामले और 654 डिस्चार्ज शामिल हैं :कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मार्च 2020 से मई 2020 के बीच लगभग 1 लाख लाभार्थियों को कृषि, स्वयं सहायता समूह (SHG), खुदरा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के तहत 2789 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है :बैंक ऑफ महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेशCM को पत्र में लिखा कि लॉकडाउन के कारण प्रभावित अल्प वेतन पर काम करने वाले निजी स्कूलों के शिक्षकों सहित छोटे-छोटे व्यवसायियों के बैंक खातों में तीन महीने की राहत राशि 6000रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जमा कराया जाना चाहिए
आज केरल में 53 और लोग COVID19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं, सक्रिय मामलों की संख्या अब 322 हो गई है: केरल स्वास्थ्य विभाग
चंडीगढ़ में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 238 हो गई है जिसमें 186 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। मरने वालों की संख्या 3 है: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग
रेलवे ने अब तक 2818 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं; 565 ट्रेनें आज चल रही हैं जबकि 60 ट्रेनें चलने वाली हैं, 2253 ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं: रेल मंत्रालय
केरल: वायनाड में कलपेट्टा की एक 53 वर्षीय महिला जिसे COVID19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था, आज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। महिला कैंसर से पीड़ित थी और 20 मई को विदेश से लौटी थी।
मध्य प्रदेश में हवाई मार्ग से अनेक व्यक्तियों के आने की संभावना है। इन यात्रियों का मेडिकल परीक्षण के उपरांत लक्षण अनुरुप भर्ती/आईसोलेशन सुनिश्चित किया जाए :फैज अहमद किदवई, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मध्य प्रदेश
कल से यानी 25 मई से पूरे भारत में एयरपोर्ट के अंदर एविएशन की एयरलाइंस और एयर फ्लाइट शुरू होने वाली हैं, उसके लिए न केवल गुवाहाटी एयरपोर्ट बल्कि पूरे भारत में सभी हवाई अड्डे तैयार हो चुके हैं| नॉर्थ ईस्ट के हमारे जो 10 से 12 हवाई अड्डे हैं जो 6 राज्यों को कवर करते हैं, वे नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पैमाना सिविल एविएशन मंत्रालय द्वारा तय किया है, उसके हिसाब से हमने सारे हवाई अड्डे तैयार किए हैं :एयरपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) उत्तर पूर्व क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक संजीव जिंदल
दिल्ली: मेंहदी लगाने का काम करती हूं। पहले ईद में बहुत अच्छा काम मिलता था अब ग्राहक ही नहीं है। इस बार की ईद तो है ही नहीं। जब ग्राहक नहीं तो ईद कैसी। बैठे हैं कि कोई ग्राहक आ जाए अगर नहीं आया तो चले जाएंगे-राजकुमारी, लाजपत नगर
राजधानी में कोरोना वायरस के 508 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
राजस्थान में आज दोपहर 2 बजे तक कोरोना वायरस के 100 नए मामले सामने आए हैं, राजस्थान में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 6,894 हो गई: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय अराइवल्स के लिए दिशानिर्देश जारी किए: 14-दिन अनिवार्य क्वारंटाइन-7 दिनों की इंस्टीट्युशनल क्वारंटाइन और 7 दिनों का होम आइसोलेशन।
गुजरात: कल से घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं, इसके लिए अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां चल रही हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट के DGM-एयर ट्रैफिक कंट्रोलर गौरंग नथवानी ने बताया "जहां लाइन लगती है,लोग इकट्ठे होते हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया है।"
हरियाणा में आज 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए इसे मिलाकर राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1152 हो गई है: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग
तमिलनाडु सरकार ने घरेलू हवाई यात्रा के लिए SOP जारी किया- राज्य में आने वाले सभी यात्रियों को खुद को TNePass पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा और अगर उनमें कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं (asymptomatic) तो उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन पर जाना होगा।
राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 66 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,627 है: आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
हिमाचल प्रदेश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 191 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
दिल्ली में कल रात 12 बजे तक COVID19 के कुल 13,418 पॉजिटिव मामले मिले हैं, इसमें कल के 508 मामले शामिल हैं। कल 273 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक कुल 261 मौतें हुई हैं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। दिल्ली में डबलिंग रेट 13दिन है:दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
ओडिशा में वापसी पर 14दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 7-दिनों का संस्थागत और 7-दिनों का होम क्वारंटाइन। शहरी क्षेत्रों में14-दिनों का अनिवार्य होम क्वारंटाइन रहेगा: ओडिशा सरकार
राज्य में आज 3 नए COVID19 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। इसे मिलाकर राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 32 हुई: मणिपुर स्वास्थ्य विभाग
4 नए COVID19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि- तेजपुर क्वारंटाइन सेंटर में 2 चिरांग से, 2 जोरहाट से चेन्नई से यात्रा के इतिहास के साथ। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 350 है: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में राज्य के 87 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़कर 1,758 हो गई है, इनमें से 18 की कोरोना वायरस से मौत हुई है और 673 ठीक हो चुके हैं