नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 18 लाख के पार पहुँच गया है|
पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है| इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,'भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 52,972 मामले और 771 मौतें रिपोर्ट की गई। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,03,696 हो गई है जिसमें 5,79,357 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 38,135 मौतें शामिल हैं|