नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 75,809 नए केस सामने आए| 8 सितम्बर की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 42 लाख 80 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 75,809 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 42,80,423 तक पहुंच गई है| पिछले 24 घंटों में COVID19 से 1,133 और मौतों के साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 72,775 हो गई है|
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 75,809 मामले सामने आए और 1,133 मौतें हुईं। देश में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,80,423 है जिसमें 8,83,697 सक्रिय मामले, 33,23,951 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 72,775 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय