मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा COVID वैक्सीन का ड्राई रन: स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली: शुक्रवार को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा| कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को सभी रा…

कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा COVID वैक्सीन का ड्राई रन: स्वास्थ्य मंत्री
कल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगा COVID वैक्सीन का ड्राई रन: स्वास्थ्य मंत्री | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शुक्रवार को 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा| कोरोना वैक्सीन के ड्राय रन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। उन्होंने कहा,''हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि टीके पर कोई गलत सूचना अभियान सफल न हो|



सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ हो रही बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि,''हमने सबसे पहले चार राज्य में ड्राई रन किया था उन चार राज्यों से मिले फीडबैक में हमने सुधार किए। कल 33 राज्यों और केंद्र  शासित प्रदेशों में ड्राई रन किया जाएगा|



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि,अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र,केरल,छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि आई है। इससे हमें चेतावनी मिलती है कि हम भले ही वैक्सीन के कामों में जुट जाए लेकिन टेस्टिंग से लेकर ट्रीटमेंट तक हमने जो काम मुस्तैदी से किया है उसमें कमी नहीं आनी चाहिए|



हर्षवर्धन ने कहा कि,''भारत की दो वैक्सीन-कोविशील्ड और कोवैक्सीन है जो देश में उपलब्ध होने की स्थिति में आ गई है। हमारी कोशिश है कि इन  वैक्सीन को हम सभी देशों में पहुंचा दे ताकि इन वैक्सीन को पहले फेस में लगाए जा रहे प्राथमिकता समूह को लगाया जा सके| उन्होंने कहा,''पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा गठित विशेषज्ञों के समूह द्वारा सलाह के अनुसार टीकाकरण के लिए कुछ प्राथमिकता समूह तय किए गए हैं|





सरकार के सूत्रों के मुताबिक,'' COVID19 वैक्सीन का Transportation आज या कल से शुरू होगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की अनुमति दी है। पुणे central Hub होगा जहां से टीका वितरण होगा। देश भर में 41 गंतव्यों में टीकों के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया|उत्तर भारत के लिए, दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए, कोलकाता हब होगा, यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। चेन्नई और हैदराबाद को दक्षिणी भारत के लिए नामित किया जाएगा|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।