नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया।पीएम ने कहा कि,'' अभी अन्य देशों की कई वैक्सीन के नाम हम बाज़ार में सुन रहे हैं लेकिन दुनिया की नज़र कम कीमत वाली, सबसे सुरक्षित वैक्सीन पर है और इसलिए पूरी दुनिया की नज़र भारत पर भी है|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'क़रीब 8 ऐसी संभावित वैक्सीन हैं जो ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं और जिनका उत्पादन भारत में ही होना है। भारत की अपनी 3 वैक्सीन का ट्रायल अलग-अलग चरणों में है। विशेषज्ञ ये मान रहे हैं कि वैक्सीन के लिए बहुत ज़्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ़्तों में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। जैसे ही वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलेगी भारत में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा| केंद्र सरकार वैक्सी??? की कीमत को लेकर राज्य सरकारों के साथ बात कर रही है। वैक्सीन की कीमत को लेकर फैसला जन स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाएगा। राज्य सरकारों की इसमें पूरी सहभागिता होगी|
मोदी ने कहा कि,''भारत आज उन देशों में है जहां प्रतिदिन टेस्टिंग बहुत ज़्यादा हो रही है, रिकवरी रेट ज़्यादा है और जहां मृत्य दर कम है। भारत ने जिस तरह कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लड़ा है वो प्रत्येक देशवासी की अदम्य इच्छाशक्ति को दिखाता है|
प्रधानमंत्री ने कहा कि,फरवरी-मार्च की आशंकाओं भरे, डर भरे माहौल से लेकर आज दिसंबर के विश्वास और उम्मीदों भरे वातावरण के बीच भारत ने बहुत लंबी यात्रा तय की है। अब जब हम वैक्सीन के मुहाने पर खड़े हैं तो वही जनभागीदारी, वही साइंटिफिक अप्रोच, वही सहयोग आगे भी बहुत जरूरी है।