नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को 21 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित 'टूलकिट' फैलाने में उसकी कथित भूमिका के लिए बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया था|रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बेंगलुरु की जलवायु कार्यकर्ता 21 वर्षीय दिशा रवि को दिल्ली पुलिस को पांच दिनों की रिमांड पर सौंप दिया है|
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण| स्वाति मालीवाल ने कहा कि,'एक -एक कर सभी एक्टिविस्ट को गिरफ्तार कर लो, इंटरनेट बन्द कर दो, मीडिया को चुप कराने की कोशिश करो| दिशा रवि की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है|.उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, एक एक कर सभी एक्टिविस्ट को गिरफ्तार कर लो, इंटरनेट बन्द कर दो, मीडिया को चुप कराने की कोशिश करो, मुद्दा भटकाने का प्रयास करो. #DishaRavi की गिरफ्तारी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. #IndiaBeingSilenced
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरावील ने जलवायु कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध किया है। उन्होंने कहा, '21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर एक अभूतपूर्व हमला है। हमारे किसानों का समर्थन करना कोई अपराध नहीं है।'
AAP नेता राघव चड्डा ने कहा, मोदी सरकार देश के युवाओं से घबराई हुई हैं। युवा छात्र इस लोकतंत्र में अपनी बात खुलकर रखते आए हैं। लेकिन भाजपा को देश का युवा पसंद नहीं है। भाजपा ने दिल्ली से एक 21 साल की युवा छात्रा को गिरफ़्तार किया|