मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कोविड-19 संक्रमण पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्रियों की बैठक को केजरीवाल ने राजनीति मंच के रूप में किया इस्तेमाल: केंद्र

नई दिल्ली: देश में जारी महामारी कोविड-19 के जानलेवा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य सरकारों के साथ बैठक की। इसमें ऑक्सीजन की कमी से लेकर वैक्सीन की कीमत तक का मुद्दा…

कोविड-19 संक्रमण पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्रियों की बैठक को केजरीवाल ने राजनीति मंच के रूप में किया इस्तेमाल: केंद्र
कोविड-19 संक्रमण पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्रियों की बैठक को केजरीवाल ने राजनीति मंच के रूप में किया इस्तेमाल: केंद्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  देश में जारी महामारी कोविड-19 के जानलेवा संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य सरकारों के साथ बैठक की। इसमें ऑक्सीजन की कमी से लेकर वैक्सीन की कीमत तक का मुद्दा उठाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार से ऑक्सीजन के एयरलिफ्ट कराने से लेकर वैक्सीन की कीमत को लेकर कई मांगे की।



इस बीच केंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा, 'कोविड-19 संक्रमण पर प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्रियों के बैठक को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीति मंच के रूप में इस्तेमाल किया | केजरीवाल ने देश की राजधानी के अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन की कमी की ओर ध्‍यान आकर्षित किया. केंद्र सरकार ने बाद में आरोप लगाया कि केजरीवाल इस प्‍लेटफार्म का इस्‍तेमाल राजनीति करने और झूठ फैलाने के लिए कर रहे हैं|




सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों के बैठक का इस्तेमाल राजनीति खेलने के मंच के तौर पर किया।



सरकारी सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल ने वैक्सीन की कीमतों को लेकर झूठी बातें फैलाने का फैसला किया जबकि इस बात की जानकारी उन्हें है कि केंद्र अपने पास वैक्सीन अपने पास वैक्सीन की खुराक नहीं रख रही है और राज्यों को वितरित कर रही है।' 



सरकार के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ऑक्सीजन को स्थानांतरित करने का मुद्दा उठाया, लेकिन यह नहीं जानते थे कि यह पहले से ही किया जा रहा है। केंद्र का कहना है कि,''उन्होंने (केजरीवाल)  कहा, "उन्होंने (केजरीवाल) रेलवे द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस के बारे में बात की थी, लेकिन रेलवे सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इसके बारे में रेलवे को कुछ भी नहीं बताया है।"




बता दें कि,''दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्‍सीजन संकट को लेकर गुरुवार को PM के साथ बैठक मेंं कहा, 'PM साहब, प्लीज़, आप फोन करें, ताकि दिल्ली तक ऑक्सीजन पहुंच जाए| प्रधानमंत्री के साथ बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा,''इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का बहुत बड़ा संकट चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें|




 उन्‍होंने कहा कि,''दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी कमी है। अगर यहां दिल्ली में  ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट नहीं है तो क्या दिल्ली के लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी? ..केजरीवाल ने PM मोदी से कहा- कृपया सुझाव दें कि केंद्र सरकार में मुझे किससे बात करनी चाहिए, जब दिल्ली के लिए एक ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोका जाए?






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।