मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्स: इंडिया’ के खिलाफ मेहुल चोकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया खारिज

नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज 'बैड ब्वॉय बिलेनियर्स : इंडिया' के खिलाफ दी गई पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खा…

नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्स: इंडिया’ के खिलाफ मेहुल चोकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया खारिज
नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्स: इंडिया’ के खिलाफ मेहुल चोकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने किया खारिज | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज 'बैड ब्वॉय बिलेनियर्स : इंडिया' के खिलाफ दी गई पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया।





भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी ने बुधवार को (26 अगस्त) नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्सः इंडिया’ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरिज ‘बैड ब्वॉय बिलेनियर्सः इंडिया’ के खिलाफ भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी की याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।





दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उसने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज अथवा डॉक्यूमेंट्री 'बैड बॉय बिलिनियर्स' की प्री स्क्रीनिंग (रिलीज से पहले देखने के लिए) की मांग की थी। भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी ने अपनी याचिका में नेटफ्लिक्स की दो सितंबर को रिलीज होने वाली डॉक्यूमेंट्री ''बैड बॉय बिलिनियर्स' के  रिलीज को भी स्थगित करने की मांग की थी। 




जस्टिस नवीन चावला ने दो घंटे से अधिक समय तक इस मामले की सुनवाई के बाद मेहुल चोकसी को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि एक निजी अधिकार के प्रवर्तन के लिए एक रिट याचिका को बरकरार नहीं रखा जा सकता है। बता दें कि गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं।  चोकसी पिछले साल देश छोड़ कर भाग गया था और फिलहाल एंटीगुआ में रह रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।