मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बताया कि,''लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड व्यक्ति मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया। उसके घर (स्वरूप नगर में) से दो तल…

लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बताया कि,''लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड व्यक्ति मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया। उसके घर (स्वरूप नगर में) से दो तलवारें बरामद हुई।  आरोपी से पूछताछ जारी है|




खबर के मुताबिक,'' मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था। अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया। आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था।




आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था।



 इकबाल 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों को कह रहा था कि टॉप जाओ बब्बर शेरों। उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्ध पर 1 लाख और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।



गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल कुछ लोग राजधानी दिल्ली में पहुंच गए। इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प देखने को मिली। इसी कड़ी आईटीओ होते हुए किसान लाल किला तक पहुंच गए यहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंड़ा फहरा दिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।